{"_id":"5d2388db8ebc3e6cb832418e","slug":"ajay-pathak-elected-for-pradhan-srawasti-news-lko4696230200","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय पाठक चुने गए प्रधान व भवानी सिंह बने बीडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय पाठक चुने गए प्रधान व भवानी सिंह बने बीडीसी
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा विकास क्षेत्र के सागर गांव में ग्राम प्रधान व मल्हीपुर खुर्द में बीडीसी सदस्य पद पर हुए उपचुनाव के बाद सोमवार को मतगणना कराई गई। मतगणना में ग्राम प्रधान पद पर अजय कुमार पाठक व बीडीसी सदस्य पद पर भवानी सिंह चुने गए। जिन्हें आरओ ने प्रमाण पत्र सौंपा।
जमुनहा विकास क्षेत्र के सागर गांव में रिक्त ग्राम प्रधान व मल्हीपुर खुर्द वार्ड संख्या 38 में रिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर शनिवार को चुनाव कराया गया था। झमाझम बरसात के बीच हुए उप चुनाव में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। दो पदों के लिए हुए उपचुनाव में पड़े मतों की सोमवार को मतगणना कराई गई।
रिटर्निंग आफिसर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत श्रीकांत दुबे व सहायक रिटर्निंग आफिसर राजेंद्र वर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी सिरसिया की मौजूदगी में मतगणना हुई। सागर गांव में प्रधान पद के लिए कुल 1306 मत पड़े थे। इसमें से 544 मत प्राप्त कर अजय कुमार पाठक ग्राम प्रधान चुने गए।
विज्ञापन
उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अब्दुल बारीक को दो मतों से शिकस्त दी। अब्दुल बारीक को 542 मत मिले, जबकि 26 मत अवैध घोषित किए गए। वहीं वार्ड संख्या 38 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मल्हीपुर खुर्द में कुल 733 मत पड़े। इनमें से भवानी सिंह 490 मत प्राप्त कर विजयी हुए।
उनके प्रतिद्वंद्वी मुंशरीफ को 227 मत प्राप्त हुए। वहीं 16 मत अवैध घोषित हुए। ब्लॉक सभागार जमुनहा में मतगणना के दौरान उपजिलाधिकारी जमुनहा मायाशंकर यादव, तहसीलदार जमुनहा नारायण सिंह, नायाब तहसीलदार जानकी प्रसाद शुक्ला, जिला कृषि अधिकारी आरपी राणा, प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर देवेंद्र पांडेय आदि मौके पर मौजूद रहे।