फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Advocates sitting on symbolic strike in front of SDM Jamunha Court

Shravasti News: एसडीएम जमुनहा कोर्ट के सामने सांकेतिक धरने पर बैठे अधिवक्ता

Mon, 18 Mar 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 18 Mar 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Advocates sitting on symbolic strike in front of SDM Jamunha Court
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जमुनहा (श्रावस्ती)। एसडीएम जमुनहा संजय कुमार राय के कार्य व्यवहार से अधिवक्ता आहत हैं। अगर उन्होंने व्यवहार में बदलाव न किया तो मंगलवार से उनके न्यायालय का बहिष्कार किया जाएगा। यह चेतावनी सोमवार को जमुनहा तहसील स्थित एसडीएम कोर्ट के सामने सांकेतिक धरने पर बैठे न्यू मॉडर्न बार एसोसिएशन जमुनहा के अध्यक्ष कुलदीप वर्मा ने दी। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करके एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल भी की।
सूचना पर पहुंचे सीओ सतीश कुमार शर्मा ने अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया पर वह नहीं मानें। इस दौरान अधिवक्ता महेंद्र कुमार शर्मा, चौधरी शिवशंकर, अरविंद कुमार यादव, ओमप्रकाश सोनकर, मोहम्मद इदरीश खान, यशवंत सोनकर, प्रेम चंद्र व लवकुश आदि मौजूद रहे। वहीं एसडीएम संजय कुमार राय ने बताया कि अधिवक्ताओं के माॅडल बार चुनाव को लेकर अपने मुद्दे हैं। आरोपों से हमारा कोई संबंध नहीं है। स्वार्थवश हमें मोहरा बना रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बीच न्यायालय पर बैठे एसडीएम
एक तरफ अधिवक्ता एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर एसडीएम न्यायालय में मुकदमों की सुनवाई शुरू कर दी। अर्दली ने पक्षकारों का नाम पुकारना शुरू कर दिया। ऐसे में वादकारी असमंजस में दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed