{"_id":"5f43e8f68ebc3e620434b7fd","slug":"advocate-dies-of-corona-35-more-positive-srawasti-news-lko536640650","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से अधिवक्ता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से अधिवक्ता की मौत
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या भयावह होती जा रही है। रविवार रात एक अधिवक्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को आई रिपोर्ट से 35 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 558 हो गई। कोरोना के 192 मरीज अब भी सक्रिय हैं जिनका इलाज चल रहा है। मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर अब नौ हो गई है।
सोमवार को आई रिपोर्ट से 35 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें हरिहरपुररानी के खैरगौरा में तीन, भिनगा बाजार में पंद्रह, सिरसिया बाजार में एक, लक्ष्मनपुर बाजार में एक, इकौना के शास्त्री नगर में पांच, बेचूबाबा में चार, टीचर्स कॉलोनी इकौना देहात में एक, सोनरई में एक, मध्यनगर में एक, कटरा बाजार में तथा भगवानपुर भैंसाही में एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
सभी को एल-वन हास्पिटल भंगहा भेजा गया है। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर अब 558 हो गई है। इनमें से 192 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
वहीं रविवार देर शाम जमुनहा के टेपरी निवासी एक, भवनियापुर निवासी दो, जमुनहा बाजार निवासी नौ, इकौना के अंबेडकरनगर निवासी तीन, पटेल नगर निवासी एक व गिलौला के माजरे निवासी एक युवक की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें एल-वन हास्पिटल से छुट्टी दे दी गई है। उधर, भिनगा नगर निवासी एक अधिवक्ता की रविवार रात कोरोना संक्रमण से मौत हो गई जिनका केजीएमयू लखनऊ में इलाज चल रहा था। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या नौ हो गई है।
जिले में कुल 154 कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं जिनमें से 97 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें इकौना में 21, गिलौला में 15, भंगहा में चौदह, जमुनहा में सत्रह, सिरसिया में तेरह व भिनगा में 17 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। वहीं इस बारे में एसीएमओ डॉ. मुकेश मातनहेलिया बताते हैं कि जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोग सावधानी बरतें।