{"_id":"5ff34cf58ebc3e3fc432b978","slug":"adverse-entry-will-be-given-if-discussions-are-not-timely-disposed-srawasti-news-lko558164079","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेचनाओं का समय पर नहीं किया निस्तारण तो मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेचनाओं का समय पर नहीं किया निस्तारण तो मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
श्रावस्ती। थाना स्तर पर मामला दर्ज होने के बाद भी विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी नहीं आ रही है। इससे फरियादियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मामला दर्ज होने के बाद प्राथमिकता के आधार पर उसकी जांच की जाए। जिससे पीड़ित को त्वरित न्याय मिल सके। इसके लिए थाना प्रभारी सभी उप निरीक्षकों के साथ बैठक कर इसका अनुपालन कराएं।
यह बातें रविवार शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में प्रभारी निरीक्षकों व थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने कही। समीक्षा के दौरान एएसपी ने प्रभारियों को सभी एचसीपी व उपनिरीक्षकों सहित विवेचकों के साथ बैठक कर विवेचना निस्तारण कराने का निर्देश दिया। साथ ही ऐसा न होने पर संबंधित विवेचकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। इसके बाद सोमवार को थाना प्रभारियों ने विवेचकों के साथ बैठक कर 36 लंबित विवेचनाओं का निस्तारण कराया। इनमें मल्हीपुर 13 व सिरसिया में 11 विवेचना निस्तारित कर अव्वल रहा।
10 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक धरा
श्रावस्ती। मल्हीपुर पुलिस ने रविवार रात गश्त के दौरान बरगदहा निवासी शिवकुमार को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। गिरफ्तार युवक के विरुद्ध स्थानीय पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
शांतिभंग में तीन गिरफ्तार
श्रावस्ती। जिला पुलिस ने रविवार रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध शांतिभंग करने के आरोप में कार्रवाई की गई। जिन्हें संबंधित एसडीएम के समक्ष पेश किया गया।
15 वाहनों का चालान, एक सीज
श्रावस्ती। जिला पुलिस ने सोमवार को जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 156 वाहनों की जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने जहां एक वाहन को सीज किया। वहीं 15 वाहनों का ई-चालान कर 15 हजार 500 रुपये शमन शुल्क भी वसूल किया।