फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Administration not yet alert to rescue from Corona

कोरोना से बचाव को अभी सजग नहीं प्रशासन

Tue, 17 Mar 2020 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Administration not yet alert to rescue from Corona
भिनगा स्थित वी बाजार में खरीदारी करते लोग। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कोरोना वायरस से बचाव का सबसे बेहतर उपाय जागरूकता ही बताया गया है। इसके तहत लोगों को एक स्थान पर अधिक संख्या में एकत्र नहीं होने की सलाह दी जा रही है। वहीं साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कई निर्देश दिए हैं। इसमें जिले के मॉल, सिनेमाहाल व स्कूलों को बंद करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके साथ ही बसों व परिवहन के संसाधनों में जागरूकता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। खास तौर पर नेपाल सीमा पर स्थित जिलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। वहीं दूसरी ओर जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार कोई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है। इसके चलते जिले के मॉल अभी भी खुले हैं। वहीं बसों में भी कोई जागरूकता संबंधित अभियान नहीं शुरू किया गया है।
विज्ञापन

न्यायालयों में 21 तक सुने जाएंगे अति आवश्यक मामले
कोरोना वायरस से बचाव के लिए हाईकोर्ट ने भी जिला न्यायालयों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। सोमवार को जारी इस एडवाइजरी में न्यायालय परिसर का विसंक्रमित एवं सफाई कराने को कहा है। इसके साथ ही न्यायालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग कराने की सलाह दी है। इसके लिए डीएम, सीएमओ व सीएमएस से सहयोग लेने के लिए कहा गया है। जिला सत्र न्यायालय के साथ अन्य सभी न्यायालयों में 21 मार्च तक केवल अति आवश्यक मामलों की सुनवाई करने तथा रोजमर्रा कार्यों को 21 मार्च तक स्थगित करने को कहा गया। इसके साथ ही अन्य मामलों की सुनवाई के लिए एक सामान्य तिथि का निर्धारण कर उसे नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने का निर्देश दिया है। इस पूरे निर्देश को कड़ाई से पालन करने की बात हाईकोर्ट महानिबंधक ने पत्र में कही है।
विज्ञापन

बसों में विसंक्रमित की नहीं कोई व्यवस्था
कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री ने डीएम से वीडियो कांफ्रेंसिंग की थी। इसमें परिवहन विभाग सहित अन्य बसों में प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई एडवाइजरी के अनुसार विसंक्रमण कराने का निर्देश दिया गया था। इसके साथ ही बस स्टेशन व बसों में रोग से बचाव, रोकथाम एवं उपचार के संबंध में क्या करें व क्या न करें का प्रचार प्रसार करने को कहा था। लेकिन इस निर्देश पर जिले में कुछ भी नहीं हुआ। न तो स्वास्थ्य विभाग ने बसों व बस अड्डों पर प्रचार प्रसार की समुचित व्यवस्था की और न ही विसंक्रमण के लिए कोई एडवाइजरी जारी की है। इसके चलते आम लोग सामान्य दिनों की तरह निजी व रोडवेज बसों में यात्रा कर रहे हैं। बस अड्डों पर गंदगी पहले की ही तरह व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिनेमाहाल सहित जेतवन में प्रवेश बंद
कोरोना वायरस को लेकर एहतियातन भिनगा स्थित जानकी चित्र मंदिर सिनेमा हाल सोमवार से बंद कर दिया गया है। वहीं इकौना स्थित सिनेमाहाल अंजना चित्र मंदिर को भी 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। यह सिनेमाहाल अब आगे प्रशासन के नए आदेश के बाद ही खुलेंगे। इसके साथ ही बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में जेतवन विहार को 31 मार्च तक बंद कर दिया है। अब पर्यटक गंध कुटी, आनंद बोधि वृक्ष, कौशांबी कुटी, सभामंडप, सूर्य कुंड, संघाराम विहार में पूजा अर्चना नहीं कर सकेंगे। यह जानकारी पुरातत्व विभाग के प्रभारी अखिलेश तिवारी ने दी है। वहीं बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती स्थित होटलों व मठों में आने वाले टूरिस्ट की बुकिंग कैंसिल कर दी गयी है।
मॉल में नहीं नजर आए बचाव के उपाय
भिनगा स्थित मॉल में मंगलवार को ग्राहकों की भीड़ देखी गई, यहां सुरक्षा व जागरूकता को लेकर कोई तैयारी नहीं नजर आई। न तो कोरोना वायरस से बचाव के सुझाव का कोई पोस्टर लगा था और न ही विसंक्रमण के लिए कोई व्यवस्था थी। आने वाले ग्राहकों के जांच के लिए थर्मल स्कैनर भी नहीं था। माल के कर्मचारियों में भी अधिकांश बिना मास्क के ही नजर आए। सुरक्षा के नाम पर केवल सेनेटाइजर की व्यवस्था थी। उसका इस्तेमाल केवल कर्मचारी कर रहे थे। माल के प्रबंधक अभिनंदन शर्मा ने बताया कि उन्हें स्वास्थ्य विभाग से कोई भी दिशा निर्देश नहीं मिला।
बस स्टैंडों पर नहीं हुई जागरूकता की पहल
रोडवेज बस डिपो भिनगा व इकौना व वहां से संचालित बसों में कोरोना वायरस को लेकर कोई भी जागरूकता पोस्टर देखने को नहीं मिला। यही नहीं यहां से संचालित बसों में रोजमर्रा की तरह ही लोग बैठे थे। इनमें से अधिकांश को यह भी नहीं पता था कि कोरोना वायरस क्या है, व इससे बचाव के लिए उन्हें क्या करना चाहिए। यही स्थिति भिनगा बस स्टैंड दहाना की भी थी। इस स्टैंड पर चारों तरफ गंदगी का साम्राज्य था। यहां भी जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की गई थी।

बंद होंगे मॉल व साप्ताहिक बाजार
कोरोना को लेकर जिले में सतर्कता बरती जा रही है। सीएम के आदेश के तहत मॉल, सिनेमाघर व साप्ताहिक बाजार को बंद करने का आदेश जारी किया जा रहा है। इसके साथ ही एआरएम को पत्र भेजकर लोगों को जागरूक करने व एहतियात बरतने को कहा जाएगा।
- एपी भार्गव सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed