{"_id":"6a7b6a268ac85823e1023f0a","slug":"accused-of-having-proceeds-of-cyber-fraud-deposited-into-the-account-shravasti-news-c-104-1-slko1011-122329-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: खाते में साइबर ठगी के रुपये मंगवाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: खाते में साइबर ठगी के रुपये मंगवाने का आरोप
Tue, 11 Aug 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर। मल्हीपुर क्षेत्र के मक्कूपुरवा निवासी इबरार खां ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने गांव के सुहेल खां पर उनके और पत्नी के बैंक खातों में साइबर ठगी के रुपये मंगवाने का आरोप लगाया है। संदिग्ध लेनदेन के कारण बैंक ने दोनों खातों से लेनदेन रोक दिया है।
इबरार खां ने बताया कि उनका और पत्नी साबिरा का खाता बैंक ऑफ वडोदरा में है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुहेल खां ने छलपूर्वक उनसे एटीएम, पासबुक और अन्य दस्तावेज ले लिए थे। जब इबरार रुपये निकालने बैंक गए, तो कर्मियों ने बताया कि उनके खाते में लाखों रुपये के साइबर फ्रॉड से जुड़े लेनदेन हुए हैं। देश के विभिन्न राज्यों से साइबर ठगी की शिकायतें भी सामने आई हैं। इबरार ने कहा कि वह मजदूरी करने वाले गरीब व्यक्ति हैं और उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी। इबरार खां ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने सुहेल से खातों और संदिग्ध लेनदेन के बारे में जानकारी मांगी। तब सुहेल ने उनके साथ गाली-गलौज की। इबरार ने इस व्यवहार की भी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने इबरार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।