फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   A reward of 25 thousand arrested in a police encounter

25 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 26 Mar 2021 10:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
A reward of 25 thousand arrested in a police encounter
श्रावस्ती। इकौना पुलिस की गुरुवार रात चयपुरवा जगरावलगढ़ी संपर्क मार्ग स्थित सेमगढा के सांधी नाला के पास एक शातिर से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया। जिसके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि चुनाव को लेकर जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे व क्षेत्राधिकारी इकौना महेंद्र पाल शर्मा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र पांडे टीम के साथ क्षेत्र में मदिरा निर्माण की जांच कर रहे थे। इस दौरान वह चयपुरवा जगरावलगढ़ी संपर्क मार्ग स्थित सेमगढा के सांधी नाला के पास संदिग्धों की जांच कर रहे थे। तभी उन्हें सेमगढ़ा के मजरा कुसहवा निवासी रिंकू सिंह उर्फ संदीप सिंह आता दिखा। जिसे रोकने पर उसने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर झोक दिया। इस पर मोर्चा संभालते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। जिसके कब्जे से एक 315 बोर देशी तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक कारतूस का खोखा बरामद हुआ। आरोपी रिंकू सिंह की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित था।
विज्ञापन

इन थानों में दर्ज हैं मुकदमे
एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि रिंकू सिंह एक अंतरजनपदीय शातिर किस्म का अपराधी है। जिससे क्षेत्र में दहशत रहती है। वह लगातार अपराध कर रहा था। मंडल स्तर का अपराधी होने के कारण उसके विरुद्ध मंडल के अन्य जिलों के कई थानों पर अपराध पंजीकृत है। वह फरार चल रहा था। जिसके विरुद्ध माननीय न्यायालय की ओर से गिरफ्तारी का वारंट जारी किया जा चुका है। गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपकर भाग रहा था। आरोपी के विरुद्ध जिले के इकौना, सोनवा, भिनगा कोतवाली, थाना कोतवाली देहात बहराइच, थाना ललिया बलरामपुर, कोतवाली नगर बहराइच, थाना इटियाथोक गोंडा, थाना पयागपुर बहराइच, थाना फखरपुर बहराइच, थाना रिसिया बहराइच में 26 अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed