{"_id":"6a5fb14e9448fc535501768d","slug":"a-massive-crocodile-spotted-in-a-ditch-beside-the-four-lane-highway-shravasti-news-c-104-1-slko1011-121804-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: फोरलेन किनारे गड्ढे में दिखा विशालकाय मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: फोरलेन किनारे गड्ढे में दिखा विशालकाय मगरमच्छ
Tue, 21 Jul 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
दिकौली में फोरलेन के किनारे गड्ढे के बाहर बैठा मगरमच्छ।
तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र में मंगलवार सुबह फोरलेन के किनारे ग्रामीणों ने एक विशालकाय मगरमच्छ देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर आई वन टीम मौके पर मगरमच्छ की तलाश में जुट गई है।
सोनवा थाना क्षेत्र में फोरलेन स्थित दिकौली मोड़ के पास सरयू मुख्य नहर व फोरलेन के किनारे बने गड्ढे में मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक विशालकाय मगरमच्छ देखा। मगरमच्छ दिखने की खबर से ग्रामीण सहम गए। सूचना पर डिप्टी रेंजर विकास वर्मा व वन दरोगा रमेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने आसपास के गड्ढों, नहर किनारे और झाड़ियों में काफी देर तक मगरमच्छ की तलाश की लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। डिप्टी रेंजर ने बताया तलाशी में मगरमच्छ नहीं मिला है, जिसके चलते रेस्क्यू नहीं किया जा सका। एहतियात के तौर पर मौके पर टीम लगा दी गई है।