{"_id":"67dc61b0cef905c46d009f34","slug":"a-joint-survey-was-conducted-to-find-out-the-possibility-of-road-construction-in-no-mans-land-shravasti-news-c-104-1-srv1002-110015-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: नो मेंस लैंड में सड़क निर्माण की संभावना तलाशने को हुआ संयुक्त सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: नो मेंस लैंड में सड़क निर्माण की संभावना तलाशने को हुआ संयुक्त सर्वेक्षण
Fri, 21 Mar 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
इंडोनेपाल सीमा पर संयुक्त सर्वेक्षण करती टीम।
श्रावस्ती। नो मेंस लैंड के निकट सड़क निर्माण की संभावना तलाशने के लिए बुधवार को संयुक्त सर्वेक्षण टीम ने नेपाल सीमा क्षेत्र का संयुक्त सर्वे किया। इसकी रिपोर्ट एसएसबी के माध्यम से गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी।
जिले की करीब 62 किलोमीटर खुली सीमा नेपाल से सटी है। ऐसे में सीमा के निकट सड़क निर्माण की संभावना तलाशने के लिए गृह मंत्रालय की ओर से संयुक्त सर्वे कराने का निर्देश आया है। इसके अनुपालन में बुधवार को एसएसबी 62वीं वाहिनी भिनगा के कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा स्थित नो मेंस लैंड से 150 मीटर के दायरे में आने वाले मार्गों व चक मार्गों का संयुक्त सर्वे किया। इसकी जांच रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय तय करेगा कि कहां किस तरह की सड़क बनेगी। अधिशासी अभियंता इंडो-नेपाल मनीष कुमार यादव ने बताया कि संयुक्त टीम ने भौगोलिक परिस्थितियों, सुरक्षा आवश्यकताओं एवं पर्यावरणीय पहलुओं का अध्ययन किया। संयुक्त टीम में एसडीएम भिनगा आशीष भरद्वाज, सहायक अभियंता शौर्य सिंह, कनिष्ठ अभियंता रामसागर कुशवाहा, डीएफओ धनराज मीना, रेंजर पंकज चौधरी व निरीक्षक अनिल थपलियाल आदि मौजूद रहे।