फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   A conference of booth presidents will be held tomorrow.

Shravasti News: कल होगा बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन

Tue, 21 Jul 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 21 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
A conference of booth presidents will be held tomorrow.
 भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता।
श्रावस्ती। भाजपा के जिला कार्यालय सभागार में मंगलवार को बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला प्रवासी के रूप में मौजूद क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की नींव हैं। वह ही बीजेपी के वास्तविक योद्धा हैं।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी 22 जुलाई को जिले की भिनगा और श्रावस्ती विधानसभाओं में बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित करेगी। इसका उद्देश्य बूथ अध्यक्षों को सक्षम और सशक्त बनाना है। महामंत्री ने बताया कि कुल 934 बूथ अध्यक्ष इसमें भाग लेंगे। सम्मेलन विधानसभा वार होगा, जहां प्रत्येक अध्यक्ष को उसके बूथ संख्या की तख्ती वाले स्थान पर बैठना होगा। प्रदेश नेतृत्व द्वारा मांगी गई जानकारियों को अध्यक्ष सम्मेलन में लाएंगे। पार्टी बूथ अध्यक्षों को प्रशिक्षित करती है, ताकि मेरा बूथ सबसे मजबूत मंत्र दोहराया जा सके। भिनगा सम्मेलन में एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी और श्रावस्ती में बलरामपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह बूथ अध्यक्षों की क्षमता परखेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. एमएल वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय, संजय कैराती पटेल, महेश मिश्रा, जिला महामंत्री पुरुषोत्तम कौशल, दिवाकर शुक्ला, सुनील चौधरी, संजू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed