{"_id":"657ca0aa0eced031ac007404","slug":"86-investigations-found-pending-srawasti-news-c-104-1-slko1050-2720-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: तीन थानों में लंबित मिलीं 86 विवेचनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: तीन थानों में लंबित मिलीं 86 विवेचनाएं
विज्ञापन
एसपी ने की जमुनहा सर्किल के थानों की अपराध समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। जमुनहा सर्किल में पड़ने वाले मल्हीपुर, हरदत्त नगर गिरंट और सोनवा थाने की बृहस्पतिवार शाम एसपी ने अपराध समीक्षा की। इस दौरान तीनों थाने की 86 विवेचनाएं लंबित मिलीं। एसपी ने एक सप्ताह में निस्तारण करने का निर्देश दिया।
अपराध समीक्षा के दौरान एसपी प्राची सिंह को हरदत्त नगर गिरंट में 25, सोनवा में 23 और मल्हीपुर में 38 विवेचनाएं लंबित मिलीं। इस पर एसपी ने विवेचनाओं के निस्तारण के लिए सभी विवेचकों को साक्ष्य एकत्र कर एक सप्ताह में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। साथ ही वांछित और वारंटियों की गिरफ्तारी व लंबित प्रार्थना पत्रों का भी निस्तारण का निर्देश दिया।
इस दौरान एसपी ने बीट आरक्षियों को बीट व्यवस्था के तहत मिले प्रार्थनापत्रों को गुणवत्तापूर्ण जांच कर निस्तारण करने, क्षेत्र में चौपाल लगाकर आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनने, आमजन से मधुर व्यवहार रखने की बात कही। साथ ही उनके आसपास हो रही संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने के लिए प्रेरित करने को कहा। इस दौरान सीओ जमुनहा सतीश कुमार, सभी थाना प्रभारी व विवेचक मौजूद रहे।