{"_id":"5c7ab6c5bdec22499d273431","slug":"71551546053-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक रैली निकाल गिनाईं योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक रैली निकाल गिनाईं योजनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। भाजपा की जिला इकाई की ओर से शनिवार को विधानसभा क्षेत्र स्तरीय विजय संकल्प बाइक रैली निकाली गई। यह रैली भिनगा के जूनियर हाईस्कूल व इकौना के जगतजीत इंटर कॉलेज के मैदान से निकाली गई।
इसमें मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। भिनगा में आयोजित विजय संकल्प बाइक रैली को जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
इस दौरान भाजपा विस्तारक अनुराग, संजू तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सरदार पटेल चौक, ईदगाह, अस्पताल, सेमरी, खरगौरा मोड़, सिसवा, हरिहरपुररानी, भंगहा, मल्हीपुर, जमुनहा, लक्ष्मनपुर बैराज, परसा डेहरिया, तहसील तिराहा, सिरसिया, जोखवा लक्ष्मनपुर बाजार आदि क्षेत्रों में जाकर योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
वहीं इकौना में संगठन के क्षेत्रीय महामंत्री प्रद्युमन ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी व प्रदेश में योगी की सरकार है।
शासन ने जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे उज्ज्वला, ऋण माफी, स्टार्टअप, आयुष्मान, जनधन, कौशल विकास मिशन, किसान सम्मान निधि, मुफ्त विद्युत कनेक्शन आदि योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित कराया।
श्रावस्ती के लिए रेल, बलरामपुर में मेडिकल कॉलेज, गांव गांव बिजली पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने ही किया है। यह विजय संकल्प बाइक रैली इन्हीं योजनाओं व सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाने का काम करेगी।
इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने इकौना जगजीत इंटर कॉलेज से इकौना नगर, कटरा, बीरपुर, गिलौला, नासिरगंज, लक्ष्मण नगर बाजार, गिलौला बाजार, तिलकपुर, लेंगड़ी गूलर, दिकौली, रतनापुर, गुजरवारा, तुलसीपुर, बदला आदि क्षेत्रों में जाकर लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।
इस मौके पर जिला प्रभारी रमाकांत त्रिपाठी, स्वाती तिवारी, उदय त्रिपाठी, रणबीर सिंह, ओम प्रकाश द्विवेदी, संजय कैराती, विनोद साहू, शुभम कश्यप, यज्ञराम मिश्रा, हरिद्वार पांडे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।