फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   6983 cases settled in National Lok Adalat

Shravasti News: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 6983 मामले

Sun, 10 Mar 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 10 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
6983 cases settled in National Lok Adalat
श्रावस्ती। दीवानी न्यायालय परिसर, कलेक्ट्रेट व तहसीलों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसकी शुरुआत इलाहाबाद उच्च न्यायालय खंड पीठ लखनऊ के प्रशासनिक न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव ने जिला न्यायालय परिसर में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस दौरान जिले में कुल 6,983 मामले निस्तारित हुए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय फूलचंद पटेल ने पारिवारिक मामलों के 15 और मेंटिनेंस के 20 वादों का निस्तारण किया। साथ ही छह जोड़ों को आपसी सुलह समझौता के आधार पर साथ रहने के लिए राजी किया गया। एडीजे विशेष न्यायाधीश एससी एसटी उमेश कुमार ने फौजदारी का एक व फाइनल रिपोर्ट से संबंधित दो मामले निस्तारित किए। एडीजे क्राइम अगेंस्ट वुमेन करुणा सिंह ने एक आपराधिक वाद निस्तारित कर 500 रुपये जुर्माना वसूला। सीजेएम शारिब अली ने लघु फौजदारी के 2481 वाद निस्तारित कर 25190 रुपये जुर्माना किया। सिविल जज प्रवर खंड विश्वजीत सिंह ने उत्तराधिकार के चार वाद निस्तारण कर 2735635 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया। साथ ही दो सिविल व 204 फौजदारी मामले निस्तारित कर 11570 रुपये जुर्माना किया।
विज्ञापन

सिविल जज प्रवर खंड एफटीसी देवर्षि देव कुमार ने चालान से संबंधित 37 वाद निस्तारित कर 6150 रुपये जुर्माना वसूल किया। जेएम गौरव द्विवेदी ने 128 लघु आपराधिक वाद निस्तारित कर 950 रुपये जुर्माना वसूल किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट असगर अली ने लघु आपराधिक के 325 वाद का निस्तारण कर 5590 रुपये जुर्माना वसूला। सिविल जज अवर खंड एफटीसी अजिता वर्मा ने चालान से संबंधित 241 वाद का निस्तारण किया। राजस्व न्यायालयों व संस्थाओं ने 190 आपराधिक, 560 रेवेन्यू के वाद निस्तारित कर 290000 रुपये पर समझौता कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्री लिटिगेशन से संबंधित बैंक रिकवरी के 140 मामले निस्तारित कर 2782106 रुपये पर समझौता किया, इलेक्ट्रिसिटी के 107 वाद निस्तारित कर 200000 रुपये वसूल किया गया। अन्य मामलों के 2502 वाद निस्तारित कर 402205 रुपये पर समझौता किया गया। सेवा सम्बधित तथा सेवानिवृत्ति संबधित चार वाद, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष श्याम लाल कोरी ने चार वाद का निस्तारण किया। अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम दिग्विजयनाथ ने दो वाद निस्तारित कर 132460 रुपये, बीएसएनएल के सात वाद निस्तारित कर 13999 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान जिला जज देवेंद्र सिंह, एडीजे अनन्य रूप से पॉक्सो एक्ट सुदामा प्रसाद व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा एडीजे अजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed