{"_id":"594416ab4f1c1bcf478b4654","slug":"61497634475-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवाओं के साथ हुई रिमझिम बरसात ने दिलाई उमस भरी गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवाओं के साथ हुई रिमझिम बरसात ने दिलाई उमस भरी गर्मी से राहत
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
बादलों के चलते खुशगवार बना रहा मौसम
श्रावस्ती। तराई में मौसम शुक्रवार को मेहरबान रहा। दोपहर बाद तेज हवाओं के बीच हुई बरसात ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। वहीं अपेक्षित बरसात नहीं होने से किसान मायूस दिखे।
जिले में मौसम का पारा विगत एक सप्ताह से 44 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना हुआ था। ऐसे में पड़ने वाली भीषण उमस भरी गर्मी से इंसान ही नहीं पशु पक्षी भी बेहाल देखे जा रहे थे। गुरुवार देर शाम चली तेज धूल भरी हवा ने लोगों को उमस व गर्मी से मामूली राहत दिलाई। शुक्रवार को निकली चिलचिलाती धूप ने एक बार पुन: लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी का अहसास दिलाया। दोपहर बाद तेज धूल भरी हवाओं के साथ हुई रिमझिम बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। वहीं घने काले बादलों के कारण मौसम पूरी तरह खुशगवार बना रहा। कई दिनों से धान की नर्सरी डालने के लिए बरसात की आस जोह रहे किसान अपेक्षित बरसात न होने के कारण मायूस दिखे। अचानक हुई इस रिमझिम बरसात का बच्चों ने आनंद उठाया।