फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   गांव के विकास में कोताही न बरतें प्रधान व सचिव

गांव के विकास में कोताही न बरतें प्रधान व सचिव

Fri, 09 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
गांव के विकास में कोताही न बरतें प्रधान व सचिव
गांव के विकास में कोताही न बरतें प्रधान व सचिव
विज्ञापन

डीएम ने इकौना ब्लॉक का किया निरीक्षण, बैठक में दिए निर्देश
कटरा (श्रावस्ती)। इकौना ब्लॉक का शुक्रवार को डीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान मिली खामियों को दुरुस्त करने का मातहतों को निर्देश भी दिया। इसके साथ ही ब्लॉक सभागार में डीएम ने ग्राम प्रधान व सचिवों के साथ बैठक कर उन्हें गांव के विकास में कोताही न बरतने का निर्देश दिया।

डीएम दीपक मीणा ने शुक्रवार को इकौना ब्लॉक परिसर सहित कार्यालय के सभी पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई योजनाओं की पत्रावली लंबित मिलने पर खंड विकास अधिकारी एसके सिंह को फटकार लगाई। पटलों के निरीक्षण के दौरान पत्रावलियों पर धूल देखकर पटल सहायकों से नाराजगी जताते हुए अभिलेखों को सूचीबद्ध कर सही ढंग से रखने का निर्देश दिया। वर्ष 2016-17 के लोहिया आवास की प्रगति की समीक्षा के दौरान परशुरामपुर, शिवपुर व नारायन जोत में अधूरे आवास की जानकारी मिलने पर नाराजगी जताई और उसे पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं बीडीओ को ब्लॉक पर संपत्तियों को सूचीबद्ध तरीके से रजिस्टर में अंकित कराने का निर्देश दिया। डीएम ने प्रधानों व ग्राम पंचायत अधिकारियों व वीडीओ के साथ बैठक की। इसमें प्रधान व सचिव को शासन की ओर से संचालित योजनाओं को समय से पूरा कराने, गांव में स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश देते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर दोषी कमियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी। मौके पर जिला विकास अधिकारी दिनेश, प्रभारी एडीओ पंचायत नरेंद्र सिंह, खुर्शीद आलम, मीना सिंह सहित लगभग सभी प्रधान व सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed