{"_id":"68d98c71f998cc7ca101dfa3","slug":"45-couples-tied-the-knot-in-a-mass-marriage-shravasti-news-c-104-1-srv1004-114539-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 45 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 45 जोड़े
Mon, 29 Sep 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रमाणपत्र प्रदान करते जिला पंचायत अध्यक्ष। - स्रोत: स्वयं
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत कुल 45 जोड़ों का हिंदू व मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार विवाह कराया गया। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित तथागत सभागार में रविवार को हुए इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने नवदंपतियों को उपहार भी दिए।
समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाई जा रही है। इसके तहत तथागत सभागार में सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ। इस योजना में कुल 61 लोगों ने आवेदन किया था।
इनमें से 45 जोड़े वैवाहिक समारोह में शामिल हुए। इनमें 36 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति रिवाज व वेदमंत्रों के उच्चारण के साथ संपन्न कराया गया। वहीं, मुस्लिम समुदाय के नौ जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार की इस योजना से कमजोर वर्ग के लोगों को बहुत राहत मिली है। सरकार की ओर से विवाह के साथ ही नवदंपतियों को उपहार व नकद राशि भी प्रदान की जाती है। इससे वह अपना वैवाहिक जीवन आनंदपूर्वक शुरू कर सकते हैं।
गायत्री परिवार के दधिबल सिंह व उनकी टीम के लोगों ने वैवाहिक व देवी गीत गाकर कार्यक्रम को संपन्न कराया। इस मौके पर एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति, डीडीओ रामसमुझ, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।