फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी रचाने पहुंचा युवक

पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी रचाने पहुंचा युवक

Sun, 17 Feb 2019 12:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी रचाने पहुंचा युवक
जमुनहा (श्रावस्ती)। पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी करने पहुंचा युवक मौके पर पुलिस को देख बारातियों संग भाग निकला। पत्नी की शिकायत पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदही निवासी शमसुद्दीन खां पुत्र झुर्री खां का निकाह चार वर्ष पूर्व बहराइच के थाना रामगांव अंतर्गत अकला तारापुर निवासी रेशमा पुत्री गोबरे के साथ हुआ था। जिसके दो वर्ष का पुत्र जावेद भी है। दो वर्ष पूर्व दहेज को लेकर शमसुद्दीन व उसके परिवारीजनों ने रेशमा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन



इस बात को लेकर दोनों परिवारों में कई बार पंचायत भी हुई। इसके बाद भी रेशमा का प्रताड़ना जारी रहा। प्रताड़ना से व्यथित हो एक वर्ष पूर्व रेशमा बेटे के साथ अपने मायके अकला तारापुर चली आई थी। मामले में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दायर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




तब से वह मायके में ही रह रही है। इसी बीच शमसुद्दीन का निकाह थाना क्षेत्र के ही ग्राम महरूमुर्तिहा के मजरा रानीपुर बनकट में तय हो गया। शुक्रवार को शमसुद्दीन पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर दूसरा निकाह रचाने बारात लेकर रानीपुर बनकट गांव पहुंच गया। इसकी जानकारी होने पर रेशमा ने शिकायत यूपी डायल 100 पुलिस को दी।



सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी दूल्हा शमसुद्दीन बारातियों संग भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक वकील पांडे ने बताया कि डायल 100 पुलिस मौके पर गई होगी। हमें इसकी कोई सूचना नहीं है। यदि तहरीर मिली तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed