फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   4.55 crores to save nine villages from flood

नौ गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए 4.55 करोड़ मिले

Tue, 19 Jan 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
4.55 crores to save nine villages from flood
श्रावस्ती। राप्ती नदी की विभीषिका से नौ गांवों को बचाने के लिए चार करोड़ 55 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर कुछ अन्य गांवों को भी इसका लाभ मिलेगा। इसके साथ ही परसा डेहरिया तिलकपुर बांध के साथ-साथ खजुहा झुनझुनिया से अंधरपुरवा बांध को भी गति मिलेगी। विभाग ने मिले हुए बजट से टेंडर भी प्रकाशित कर दिया है।
विज्ञापन

श्रावस्ती के 157 गांवों के लिए राप्ती नदी किसी शोक से कम नहीं है। प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ से यहां का जनजीवन अस्तव्यस्त हो जाता है। काफी लोग पलायित होकर कहीं सड़क पर तो कहीं दूसरे गांव में जाकर ठिकाना ढूंढते हैं। इस तबाही से सबसे ज्यादा नुकसान अशरफ नगर, वीरपुर लौकिहा के साथ ही सात अन्य गांवों को होता है। इसमें से कुछ गांव जमुनहा तहसील क्षेत्र तो कुछ गांव इकौना तहसील क्षेत्र से जुड़े हैं। इन गांवों को बाढ़ की तबाही से बचाने के लिए सरकार ने चार करोड़ पचपन लाख रुपये का बजट जारी किया है।
विज्ञापन

इससे राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित ग्राम अशरफ नगर एवं वीरपुर लौकिहा के समीप बांध के लिए एक करोड़ चालीस लाख, मझौवा सुमाल, खरगौरा गनेश, मोहम्मदपुर राजा व जिवनारायन पुरवा गांव को बचाने के लिए बनने वाले बांध के लिए एक करोड़ 58 लाख रुपये, मध्यनगर, कोटवा व लौकिहा गांव को राप्ती नदी की विभीषिका से बचाने के लिए एक करोड़ 57 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई थी। इस धन के सापेक्ष बाढ़ खंड ने टेंडर भी जारी कर दिया है। तीन माह के अंदर इन गांवों को बचाने के लिए बांध का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ आपदा से बचाने के लिए परसा डेहरिया से तिलकपुर तक 22.4 किलोमीटर व खजुहा जुनझुनिया से अंधरपुरवा तक 22.5 किलोमीटर लंबे बांध का निर्माण होना था। अब तक अवमुक्त 12 करोड़ 65 लाख दो हजार रुपये में से परसा डेहरिया-तिलकपुर बांध का 17.5 किमी निर्माण हुआ। बीच में पांच किमी का गैप छूटा हुआ है। खजुहा जुनझुनिया- अंधरपुरवा बांध के लिए अवमुक्त 17 करोड़ 88 लाख 59 हजार रुपये से अब तक 5.74 किलोमीटर बांध का निर्माण चल रहा है।

बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि परसा डेहरिया तिलकपुर व खजुआ झुनझुनिया अंधरपुरवा बांध को पूरा करने के लिए पुनरीक्षित बजट की मांग पहले ही की जा चुकी है। अभी हाल में नौ गांवों को सुरक्षित करने के लिए बांध निर्माण के लिए चार करोड़ पचपन लाख रुपये की स्वीकृति मिली थी। जिसका टेंडर भी निकाला जा चुका है। जल्द ही कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed