{"_id":"6159f7748ebc3ed3bd7d59bd","slug":"38-cases-of-illegal-liquor-registered-nine-arrested-so-far-srawasti-news-lko5984875160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब के 38 मामले दर्ज, अब तक नौ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब के 38 मामले दर्ज, अब तक नौ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले में अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध सितंबर माह में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस दौरान आबकारी टीमों द्वारा 38 मामले दर्ज कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें से दो लोगों को जेल भेजा गया है। विशेष अभियान में 446 लीटर कच्ची शराब बरामद करने के साथ ही टीम द्वारा 1850 किलोग्राम लहन नष्ट कराया गया।
जिले में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमाम अभियान के बाद भी यह कार्य बदस्तूर जारी है। इसका खुलासा विगत माह हुआ, जबकि जिलाधिकारी टीके शिबु के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध सितंबर माह में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आबकारी टीमों द्वारा जिले भर में 180 स्थानों पर छापेमारी की गई।
इस दौरान टीम ने 446 लीटर कच्ची शराब बरामद की, जबकि 1850 किलोग्राम लहन भी बरामद हुई, जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया। इस दौरान टीम की ओर से 38 मुकदमें दर्ज किए गए, साथ ही 09 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। वहीं दो लोगों को जेल भी भेजा गया। टीम द्वारा सबसे ज्यादा रजपुतिया, अमरहवा, लोनियन पुरवा, अयोध्यापुरवा, जमुनहा, भयापुरवा, वैरागीजोत, उल्लाहवा, बदलपुर, चिड़ीमार पुरवा, तेंदुआ, सेमगढा, मोगला, अम्बेडकर नगर इकौना, मछरिहवा आदि स्थानों पर दबिश दी गई।