फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   32 council schools surrounded by floods, studies stalled

32 परिषदीय विद्यालय बाढ़ से घिरे, पढ़ाई ठप

Thu, 21 Oct 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
32 council schools surrounded by floods, studies stalled
बाढ़ के पानी से घिरा प्राथमिक विद्यालय कोटवा - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। राप्ती में आई बाढ़ का असर केवल खेत व फसल पर ही नहीं पड़ा। बल्कि शिक्षण कार्य पर भी इसका असर पड़ा है। जिले के करीब 32 विद्यालय बाढ़ से घिरे हाने के कारण बंद हो गए। यहां शिक्षण कार्य पुन: प्रारंभ होने में हफ्तों का समय लग सकता है।
विज्ञापन

लगातार बारिश व नेपाल से पानी आने के कारण राप्ती नदी बुधवार रात तक खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही थी। यदि राप्ती बैराज के गेज पर नजर डाली जाए जो नदी बुधवार रात करीब 11 बजे तक 128.45 मीटर रही। जो खतरे के निशान से 75 सेंटीमीटर ऊपर रहा। इसका असर फसल के साथ शिक्षण कार्य पर भी सीधे तौर पर देखने को मिला। बाढ़ से घिर जाने के कारण जमुनहा विकास खंड के करीब 15 विद्यालय, इकौना के 10 व हरिहरपुरानी के सात विद्यालय बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं।
विज्ञापन

यहां आने जाने का कोई रास्ता नहीं है। कुछ विद्यालयों में तो बाढ़ का पानी अंदर घुस चुका है। जिसके चलते शिक्षण कार्य पूरी तरह से ठप है। यहां तक कि बाढ़ से प्रभावित स्कूलों को शिक्षण कार्य बंद रखने को कहा गया है। इन विद्यालयों में शिक्षण कार्य तभी प्रारंभ हो पाएगा जब बाढ़ का पानी सूख जाएगा व रास्ता चलने लायक हो जाएगा। ऐसा होने में कई हफ्ते का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विद्यालय में भरा बाढ़ का पानी, हुए बंद
विकास खंड जमुनहा - प्राथमिक विद्यालय गुढ़वा, प्राथमिक विद्यलय भौंसाव, संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रपुरवा, संगमपुरवा, वीरपुर, उत्तमापुर, जोगिया पूर्वी, जोगिया, लक्ष्मनपुर सेमरहनिया, धोबिया, धूमबोझी दुर्गा के साथ प्राथमिक विद्यालय बड़ीबाग, नारायनजोत व पोदिला।

विकास खंड इकौना - कंपोजिट विद्यालय बगहा, मुश्काबाद, डिंगुराजोत, हजरिया, प्राथमिक विद्यालय कोटवा, झलुहिया व गनेेशीजोत बाढ़ के पानी के कारण बंद हैं।
जमुनहा व इकौना विकास खंड के कई स्कूलों में या तो बाढ़ का पानी भरा हुआ है या फिर चारों तरफ की जमीन पानी से डूबी हुई है। जिसके चलते यह विद्यालय अस्थाई रूप से बंद हैं। पानी निकलने के बाद ही यहां पठन पाठन की स्थिति बहाल हो पाएगी। -प्रभुराम, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed