फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   हे त्रिपुरारी हे शिव शंकर करुणा के अवतार, तोहरी महिमा अगम अपार

हे त्रिपुरारी हे शिव शंकर करुणा के अवतार, तोहरी महिमा अगम अपार

Mon, 04 Mar 2019 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
हे त्रिपुरारी हे शिव शंकर करुणा के अवतार, तोहरी महिमा अगम अपार
श्रावस्ती। महाशिवरात्रि पर सिरसिया के पांडवकालीन विभूतिनाथ मंदिर सहित जिले के अन्य शिवालयों पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हर कोई अपने आराध्य भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना करता दिखा। इसके साथ ही कई स्थानों पर रुद्राभिषेक के साथ शिव बारात भी निकाली गई। समूचा जिला हर-हर महादेव व बम-बम भोले के उद्घोष से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन



फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को मनाये जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व पर लोगों में खासा उत्साह दिखा। गुलाबी ठंड के बावजूद श्रद्धालु सोहेलवा जंगल स्थित पांडवकालीन विभूतिनाथ मंदिर में भोर से ही जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध हो गए। सुबह से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला रात तक जारी रहा। यहां करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन



इसके साथ ही सिरसिया के शिव मंदिर, भिनगा नगर के राजर्षि काली मंदिर स्थित शिवालय, तीन शिवाला मंदिर, गिलौला के सदाशिव महादेव, झारखंडी महादेव, जमुनहा के जगपतीनाथ, इकौना के बेचूबाबा, कलेक्ट्रेट स्थित शिवाला शिवजी महराज सहित अन्य प्राचीन शिवालयों में श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य महादेव को दूध, गंगाजल, शहद, रोली, चंदन, अक्षत, बेलपत्र, मदार, धतूर, गांजा-भांग, बेर, गन्ना व गुड़ से अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं महाशिवरात्रि पर सुहागिनों ने निर्जला व्रत रख माता उमा व शिव का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान भिनगा, इकौना, जमुनहा व गिलौला में शिव विवाह पर झांकी भी निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।


सामूहिक जलाभिषेक व हवन-यज्ञ
महाशिवरात्रि पर सोमवार को सिरसिया के बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर बालापुर में सुबह सामूहिक जलाभिषेक एवं हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जबकि दोपहर में महा रुद्राभिषेक व शाम को महा आरती एवं शृंगार दर्शन के साथ ही प्रज्ञा महापुराण की कथा का आयोजन किया गया। मंगलवार को हवन-यज्ञ, विभिन्न संस्कार व दीक्षा के साथ ही दीप महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण का आयोजन किया जाएगा।



चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
महाशिवरात्रि पर विभूतिनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने के कारण गुप्त गंगा व मंदिर में भारी भीड़ जमा हो गई। इसे देखते हुए प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह यादव दल-बल के साथ मौके पर तैनात रहे। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसडीएम चंद्रमोहन गर्ग व सीओ भिनगा डॉ. जंग बहादुर यादव मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed