{"_id":"5c796cffbdec22736436bd95","slug":"31551461631-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती रेलवे लाइन का आज होगा शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती रेलवे लाइन का आज होगा शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती रेलवे लाइन का शिलान्यास आज
श्रावस्ती। बहुप्रतीक्षित श्रावस्ती-खलीलाबाद नई रेलवे लाइन का शिलान्यास शनिवार को रेलमंत्री करेंगे। शिलान्यास होना तो खलीलाबाद से है मगर इसकी खुशी जिले में भी लोग मना रहे हैं। ये नई रेलवे लाइन खलीलाबाद, डुमरियागंज, उतरौला, बलरामपुर, श्रावस्ती होते हुए बहराइच तक बिछेगी।
श्रावस्ती जिले का कोई भी हिस्सा रेल लाइन को नहीं छूता है। इसके चलते लोगों को आवागमन में दुश्वारी के साथ ही अधिक खर्च भी करना पड़ता है। मगर ये समस्या अब जल्द ही समाप्त होने वाली है।
श्रावस्ती को रेल से जोड़ो समिति का प्रयास सार्थक होने जा रहा है। इस नई रेलवे लाइन को मंजूरी पहले ही मिल गई थी। मगर शनिवार को खलीलाबाद में रेलमंत्री पीयूष गोयल इस परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने पत्र जारी किया है। पत्र में परियोजना से जुड़ी सभी जानकारियां दी गई हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम खलीलाबाद डाकबंगला में जूनियर हाईस्कूल के पास शनिवार दोपहर दो बजे से होगा। इस रेल लाइन से जिले की लगभग 12 लाख की आबादी लाभान्वित होगी। इसको लेकर लोगों ने श्रावस्ती को रेल से जोड़ो समिति के प्रयासों की सराहना की है।