फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   24 teams know the status of 544 migrants

24 टीमों ने जाना 544 प्रवासियों का हाल

Fri, 29 May 2020 08:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
24 teams know the status of 544 migrants
श्रावस्ती। पुलिस की ओर से गठित 24 टीमों ने विभिन्न प्रदेशों से वापस लौटे 544 प्रवासियों की शुक्रवार को जांच की। इस दौरान टीमों ने प्रवासी श्रमिकों की ओर से होम क्वारंटीन नियमों का पालन करने की स्थिति को जांचा। इसके साथ ही उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

टीम के अधिकारियों ने प्रवासियों से एकांतवास का कड़ाई से अनुपालन करने को कहा। जिले में पुलिस विभाग की ओर से गठित 24 टीमों की ओर से विभिन्न थाना क्षेत्र के गांवों में होम क्वारंटीन 544 लोगों की निगरानी की जा रही है। इसी के क्रम में शुक्रवार को गांव पहुंची टीमों ने घरों पर एकांतवास कर रहे लोगों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्हें अपने घरों में ही रहकर 21 दिनों की क्वारंटीन अवधि पूरी करने, इस दौरान किसी अन्य से न मिलने, अपने कपड़े व बर्तन स्वयं धुलने, मास्क सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहने, किसी से हाथ न मिलाने, सामाजिक दूरी बनाए रखने तथा किसी भी दशा में अपने घर व गांव से बाहर न जाने तथा किसी दोस्त व रिश्तेदार को अपने पास न आने देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही परिवारीजनों तथा ग्रामीणों को अपने घरों के आसपास सफाई रखने, होम क्वारंटीन के निर्देशों की अवहेलना करने वालों की सूचना स्थानीय पुलिस को देने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed