फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   20 people were home quarantined in Lalbozha

लालबोझा में 20 लोगों को किया होम क्वारंटीन

Thu, 09 Apr 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
20 people were home quarantined in Lalbozha
लालबोझा गांव में बाहर से आए लोगों की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : SRAWASTI
जमुनहा (श्रावस्ती)। वैश्विक महामारी कोरोना के प्रकोप को देखते हुए पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। इसके बावजूद अपने स्थान पर न रह कर गैर प्रांतों से लोग अपने गांव पहुंच रहे हैं। इसकी सूचना के बाद लालबोझा गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम ने 20 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें क्वारंटीन किया।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के लालबोझा गांव निवासी तमाम लोग महानगरों में रह कर मेहनत मजदूरी कर रहे थे। लॉकडाउन के कारण उनके सामने रहने व खाने का संकट उत्पन्न हो गया। ऐसे में 27 मार्च को लोग दिल्ली से घर लौट आए। इसकी सूचना ग्रामीणों की ओर से स्वास्थ्य विभाग को दी गई। इस पर गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम ने 20 लोगों को गांव के प्राथमिक विद्यालय में बुलाया, जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर के चिकित्सक रविंद्र सोनकर के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने परीक्षण किया। इनमें कोई लक्षण न मिलने के कारण 20 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed