{"_id":"5c3cbc74bdec22732b2c43fe","slug":"191547484276-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात होमगार्ड के घर सहित दो घरों से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात होमगार्ड के घर सहित दो घरों से चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। थाना क्षेत्र सोनवा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। रविवार रात दिकौली निवासी एक होमगार्ड सहित एक अन्य घर से लाखों का माल पार कर दिए। पीड़ितों ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है।
थाना क्षेत्र सोनवा के ग्राम दिकौली निवासी शाकिर अली होमगार्ड है। रविवार रात वह ड्यूटी के लिए भिनगा गया था। घर पर केवल उसकी पत्नी शहनवाज व बड़ा बेटा मोहम्मद इरफान था।
इरफान रात में बगल के कमरे में लेटा हुआ था जबकि शहनवाज सामने के कमरे में सो रही थी। देर रात घर में घुसे चोर बक्से का ताला तोड़ दिए। जेवरात सहित बीस हजार की नकदी पार कर ले गए।
विज्ञापन
इसी रात चोर पड़ोसी बिंदेश्वरी पुत्र शिवप्रसाद के घर में घुस गए और बक्सा उड़ा लिए। गांव के बाहर खेत में ले जाकर बक्सा तोड़ दिया जिसमें रखा कपड़ा व अन्य सामान पार कर ले गए।
सोमवार सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने सोनवा पुलिस को तहरीर देकर चोरी गया सामान खोज निकालने की मांग की है। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी।