फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   100 उपचार सहायक व 200 स्वयंसेवी सम्मानित

100 उपचार सहायक व 200 स्वयंसेवी सम्मानित

Thu, 28 Feb 2019 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
100 उपचार सहायक व 200 स्वयंसेवी सम्मानित
श्रावस्ती। जिले को टीवी मुक्त बनाने के लिए स्वयं सेवक पूर्ण मनोयोग से लगे हैं। इस कार्य में लगे 100 उपचार सहायकों व 200 स्वयं सेवियों को मंगलवार को कलेक्ट्रेट के तथागत हाल में डीएम ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएम दीपक मीणा ने कहा कि जिले में टीबी मरीजों को दवा खिला रहे तथा पूर्व में दवा खिला चुके 100 उपचार सहायकों 200 स्वयंसेवी सरकार की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास कर रहे है।
विज्ञापन


ऐसे स्वयं सेवियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करना पुनीत कार्य है। अधिकांश जिलेवासियों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी नहीं हो पाती।

टीबी के मरीज भी जानकारी के अभाव में विचरणशील रह दूसरों को भी संक्रमित करते रहते है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह टीवी रोगियों को चिह्नित कर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में अपना योगदान प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एमए खान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य दिया है। मौके पर केशवराम, अखिलेश कुमार, डीपीसी रवि कुमार मिश्र, बलराम शुक्ला, समीर मिश्रा, रईस, श्याम सुंदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed