फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   177 villages will get the gift of paved road

Shravasti News: 177 गांवों को मिलेगी पक्की सड़क की सौगात

Fri, 02 Jan 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 02 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
177 villages will get the gift of paved road
 गांवों को जोड़ने वाली इंटरलॉकिंग सड़क। - संवाद
श्रावस्ती। जिले वासियों को जल्द ही जर्जर सड़कों से निजात मिलने की उम्मीद है। पीएमजीएसवाई के तहत 177 गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए विशेष तकनीक का प्रयोग करके पक्की सड़कें बनाई जाएंगी। इससे ग्रामीणों की राह आसान होगी।
विज्ञापन


गांवों को पक्की सड़क से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत विभाग की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। फेज-4 के तहत 250 से अधिक आबादी वाले जिले के 177 गांवों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


इन गांवों को सीजीबीएम तकनीक से बनी सड़कों से जोड़ा जाएगा, जिससे लोगों को गड्ढा मुक्त सड़क पर चलने का लाभ मिल सके। ये सड़कें लंबे समय से टिकाऊं रहेंगी। इनकी मरम्मत भी आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या है सीजीबीएम तकनीक
सीमेंट ग्राउटेड बिटुमिनस मिक्स (सीजीबीएम) तकनीक से सड़क बनाने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया डामर मिश्रण बिछाया जाता है, जिससे संरचना तैयार होती है। बिछाई गई डामर की परत के खाली स्थानों में सीमेंट ग्राउट (सीमेंट, रेत, पानी, योजक) का घोल डाला जाता है। इससे मजबूत जलरोधी व लचीले परत का निर्माण होता है, जिससे सड़क में डामर का लचीलापन और कंक्रीट की कठोरता का गुण होता है।



यह होगा लाभ
सीजीबीएम तकनीक से बनी सड़क में गड्ढे नहीं बनते, नमी से होने वाला नुकसान काफी कम हो जाता है। जोड़ रहित, जलरोधी सतह होने से पानी का रिसाव नहीं होता। यह पारंपरिक डामर की सड़क की तुलना में अधिक बेहतर व भार वहन क्षमता युक्त होती है।




जल्द निर्माण शुरू होने की है उम्मीद
विभाग की ओर से फेज-4 के तहत गांवों का चयन करके सूची शासन को भेज दी गई है। धन का आवंटन होने के बाद चयनित गांवों में निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
-सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed