{"_id":"5c6c3a3bbdec22736436b3fe","slug":"171550596667-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता हेल्पलाइन पर दर्ज करा सकेंगे शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता हेल्पलाइन पर दर्ज करा सकेंगे शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। निर्वाचन आयोग निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से लोकसभा चुनाव कराएगा। इसके लिए सभी केंद्रों पर ईवीएम व वीवीपैट का प्रयोग किया जाएगा। यह बातें मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ईवीएम व वीवीपैट प्रशिक्षण के दौरान डीएम दीपक मीणा ने कही।
उन्होंने कहा कि इस बार सभी ग्राम पंचायतों में दो-दो वोटर लिस्ट उपलब्ध कराई गई है। जो वर्तमान एवं पूर्व प्रधान के पास रहेगी। सेवा व शिकायत के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता हेल्प लाइन नंबर 1950 का संचालन किया है।
इस पर कोई भी सूचना व शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी, लेकिन वह भ्रामक या गलत हुई तो संबंधित पर केस भी कराया जाएगा। जिले में 105 सर्विस वोटर हैं। उनके लिए पोस्टल बैलेट ट्रांसफर सिस्टम का प्रयोग होगा।
विज्ञापन
इस दौरान मौजूद मीडिया कर्मियों को ईवीएम व वीवी पैट के बारे में जानकारी देने के साथ ही इसका प्रशिक्षण भी दिलाया गया।
मौके पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम योगानंद पांडेय, उपजिला मजिस्ट्रेट धीरज श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी छोटेलाल एवं वरिष्ठ सहायक सुनील श्रीवास्तव सहित निर्वाचन कर्मी मौजूद रहे।