{"_id":"5c3f7b9dbdec2273314f2b04","slug":"171547664285-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तराई में शीत लहर का प्रकोप जारी, नहीं दिखा सूरज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तराई में शीत लहर का प्रकोप जारी, नहीं दिखा सूरज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के साथ ही चल रही पश्चिमोत्तर हवा के कारण तराई में शीतलहर का प्रकोप है। मकर संक्रांति के दूसरे दिन बुधवार को सूरज के दर्शन नहीं होने के कारण लोग ठंड से बेहाल दिखे।
घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को दिन में लाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। वहीं मौसम का पारा भी 4.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
सूर्य के उत्तरायण होने के बावजूद मकर संक्रांति के दूसरे दिन बुधवार को सूरज के दर्शन नहीं हुए। मंगलवार की शाम से शुरू हुआ घने कोहरे का दौर बुधवार को भी पूरे दिन जारी रहा।
इसके साथ ही छाई धुंध व बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन काफी बढ़ चुकी हैं। तराई में मौसम का पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना रहा।
करीब पांच किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पश्चिमोत्तर हवा के कारण बढ़ी ठिठुरन से लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर बना रहा।
फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के सीनियर रिसर्च असिस्टेंट डॉ. विनोद ने बताया कि अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है। गुरुवार को मौसम साफ हो सकता है, लेकिन ठिठुरन बरकरार रहेगी।