फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   15 days after no correction route

15 दिन बाद भी नहीं दुरुस्त कराया मार्ग

Sat, 03 Aug 2019 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
15 days after no correction route
ओरी पुरवा गांव के निकट सडक पर अद्धा डाले जाने से और बढ़ी परेशानी। - फोटो : SRAWASTI
जमुनहा (श्रावस्ती)। राप्ती नदी में विगत पखवारे आई बाढ़ के कारण नदी जमुनहा क्षेत्र में उफना गई थी। इससे तेज बहाव के कारण वीरवल कुट्टी से पहले ओरी पुरवा गांव के पास भिनगा मार्ग कट गया था। इस मार्ग की अभी तक मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे आवागमन प्रभावित है।
विज्ञापन

मल्हीपुर भिनगा मार्ग 14 जुलाई को आई तेज बाढ़ व बहाव के कारण वीरवल कुट्टी से पहले ओरी पुरवा गांव के पास कट गया था। जिस पर लोक निर्माण विभाग की ओर से ईट के टुकड़े डालकर कटान रोका गया था। इसके बावजूद विभाग ने अभी तक मार्ग की मरम्मत नहीं कराई है। इससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित है।
विज्ञापन

मार्ग जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को दो पहिया व चौपहिया वाहन लाने ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में क्षेत्रवासियों को मुख्यालय भिनगा सहित भंगहा आदि क्षेत्र में आने-जाने में असुविधा हो रही है। ओरी पुरवा के पास करीब 25 मीटर सड़क कटी होने के कारण मार्ग पर वाहनों का संचालन ठप है। इससे मल्हीपुर चौराहे से भिनगा मुख्यालय तक आने-जाने के लिए लोगों को बदला बरदेहरा मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी व अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग का ध्यान आकर्षित कराते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इस बारे में एडीएम योगानंद पांडेय बताते है कि क्षतिग्रस्त मार्ग का प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने व पैसा जारी होते ही की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed