{"_id":"5c7ab6c1bdec224e21136498","slug":"141551546049-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"172 शिकायतों में सिर्फ 26 का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
172 शिकायतों में सिर्फ 26 का निपटारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले के थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जहां आई शिकायतों को सुन कर उनके निपटारे के लिए पुलिस व राजस्व टीम मौके पर भेज गई।
सिरसिया थाने में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम ने की। जहां एसपी की मौजूदगी में डीएम ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान जिले में कुल 172 शिकायतें आई। जिनमें से 26 का मौके पर निपटारा किया गया।
सिरसिया में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी दीपक मीणा व एसपी आशीष श्रीवास्तव ने समाधान दिवस पंजिका का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया कि शिकायत का निस्तारण करने के उपरांत शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर, हस्ताक्षर तथा दो गवाहों के मोबाइल नंबर व हस्ताक्षर जरूर अंकित करें। जिससे निस्तारित की गई शिकायत की गुणवत्ता की जांच हो सके।
इस दौरान पंडित पुरवा निवासी ज्ञानवती पत्नी दयानंद ने शिकायत दर्ज कराई कि पैमाइश कराने के लिए उसने उपजिलाधिकारी को कई बार प्रार्थना पत्र दिया था।
इस पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर डीएम ने वहां मौजूद नायब तहसीलदार भिनगा राजेश प्रताप सिंह को टीम भेजकर भूमि की पैमाइश कराने व उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
बालापुर निवासी विद्याराम पुत्र रामजश ने बताया कि उसे इंदिरा आवास मिला था, लेकिन उसके पास आवास बनाने के लिए जमीन नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस दौरान डीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी थानाध्यक्ष चुनाव के दौरान मतदाताओं को डराने धमकाने की पूर्व में आई शिकायतों के रिकार्ड जांचे, और धमकाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करें।
जारी शस्त्र लाइसेंसों को सूचीबद्ध करें। कोई ऐसा शस्त्र लाइसेंस धारी जिनकी ओर से शस्त्र लाइसेंस अधिनियम का सही ढंग से अनुपालन नहीं किया जा रहा है तो लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजे।
इस मौके पर संबंधित थानों के प्रभारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, उप निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक, आरक्षी व हल्का लेखपाल मौजूद रहे।