{"_id":"5ed1242c8ebc3e903a578f92","slug":"138-fined-for-ignoring-rules-srawasti-news-lko523604496","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों की अनदेखी पर 138 से वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों की अनदेखी पर 138 से वसूला जुर्माना
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में अब बगैर मास्क घर से बाहर निकलने वालों से जुर्माना वसूल किया जाएगा। वहीं दो पहिया व चौपहिया वाहनों पर निर्धारित संख्या से अधिक लोगों को बैठाने पर वाहन स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए डीएम के निर्देश पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
कोविड 19 से सुरक्षा व लोक स्वास्थ्य के हित को देखते हुए जिले में अब मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। जो लोग इस पर अमल नही करेंगे अथवा बिना मास्क के बाहर घूमते पाए जाएंगे, उनसे जुर्माना वसूल किया जाएगा। इतना ही नहीं मोटर साइकिल पर दूसरी सवारी बैठाने वाले वाहन स्वामियों से जुर्माना वसूल किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय ने बताया कि इसके लिए सरकार के निर्देश पर जिलाधिकारी ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुपालन में अधिकारियों की ओर से कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इसी के क्रम में शुक्रवार को सिरसिया बाजार में बिना मास्क घूमने पर 30 लोगों तथा मोटर साइकिल पर दो सवारी बैठाने पर 31 लोगों से 10950 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
यह जुर्माना उपजिलाधिकारी भिनगा प्रवेंद्र कुमार व तहसीलदार राजकुमार पांडे ने वसूल किया। वहीं उपजिलाधिकारी इकौना राजेश कुमार मिश्र व तहसीलदार शिवध्यान पांडेय की ओर से बिना मास्क लगाये घूमने पर 64 लोगों तथा बाइक पर दो सवारी बैठाने पर 13 लोगों से 9650 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही सभी को अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने को निर्देशित किया गया है।
इसके साथ ही दोबारा आदेश की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध लोक स्वास्थ्य हितों की अनदेखी के आरोप में कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। इकौना व सिरसिया में हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।