फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   सात माह से नहीं मिला वेतन, स्वास्थ्य कर्मियों ने काटा हंगामा

सात माह से नहीं मिला वेतन, स्वास्थ्य कर्मियों ने काटा हंगामा

Mon, 04 Mar 2019 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
सात माह से नहीं मिला वेतन, स्वास्थ्य कर्मियों ने काटा हंगामा
श्रावस्ती। सेवा प्रदाता के माध्यम से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में विभिन्न पदों पर सेवा दे रहे कर्मियों ने सोमवार को हंगामा काटा। कहा कि उन्हें सात माह से पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया गया है। मौके पर पहुंचे सीएमओ व सीएमएस के आश्वासन पर माने कर्मी काम पर लौट आए। इस दौरान करीब तीन घंटे तक अस्पताल में अफरातफरी रही।
विज्ञापन



संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा के एनसीयू वार्ड में सेवा प्रदाता के माध्यम से विभिन्न श्रेणी के कर्मी विभिन्न पदों पर सेवा दे रहे हैं। इनको सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा सात माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है जिससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न है। कर्मियों द्वारा पारिश्रमिक भुगतान की मांग को लेकर कई बार निवेदन भी किया गया। इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन



इससे आहत कर्मियों ने सोमवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। कहा कि दाम नहीं तो काम नहीं। इसके चलते स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बाधित हो गईं। मौके पर पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यूसी तिवारी के समझाने के बाद भी कर्मी काम पर नहीं लौटे। इस पर सीएमएस द्वारा इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीके सिंह को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे सीएमओ व सीएमएस द्वारा जल्द ही मानदेय भुगतान कराने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद माने स्वास्थ्य कर्मी काम पर लौट आए। इस दौरान करीब तीन घंटे तक अस्पताल में अफरातफरी रही। प्रदर्शन करने वालों में अर्चना देवी, चित्रांगदा यादव, रूपा श्रीवास्तव, रामकुमारी, प्रियंका, सुनीता व जीवन लाल सहित काफी संख्या में कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed