{"_id":"5c7d532cbdec2214305bb698","slug":"11551717164-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी कार्यक्रमों की भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी कार्यक्रमों की भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। भाजपा द्वारा जिले में चलाए जा रहे कार्यक्रमों व अभियानों की सोमवार को समीक्षा हुई। नगर पालिका परिषद भिनगा सभागार में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम व अभियानों के जिला संयोजकों से कार्यक्रम वार जानकारी ली। साथ ही उन्हें लोकसभा चुनाव के प्रचार में लगने की बात कही।
समीक्षा बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडे ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की पूंजी हैं। आज विश्व में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसके पास बूथ से लेकर हर घर तक कार्यकर्ताओं की पहुंच है। इस परंपरा को और आगे बढ़ाया जाए। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने साथ कम से कम पांच और लोगों को जोड़े।
इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित हुए कमल ज्योति संकल्प अभियान, विजय संकल्प बाइक रैली, मेरा बूथ सबसे मजबूत, सैनिक सम्मान, लाभार्थी संपर्क, मेरा परिवार भाजपा परिवार आदि कार्यक्रमों के जिला संयोजकों के साथ समीक्षा की। कहा कि पार्टी का हर कार्यक्रम बूथ स्तर पर आम जनता तक केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, सरकार की उपलब्धियों व पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इसके द्वारा जनता योजनाओं के प्रति जागरूक हो कर लाभान्वित हो सकती है।
विज्ञापन
आप सभी पात्रों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें ताकि उनके जीवन में बदलाव आ सके। इस मौके पर उन्होंने जिला पदाधिकारियों को दस मार्च तक चलने वाले मेरा परिवार भाजपा परिवार को पूरे मनोयोग से पूर्ण करने की सलाह दी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा सके। इस मौके पर अनुराग त्रिपाठी, उदय त्रिपाठी, दिवाकर शुक्ला, संजय कैराती, संजू तिवारी, सुनील निषाद व विनोद साहू सहित कार्यक्रमों के संयोजक व कार्यकर्ता मौजूद रहे।