{"_id":"5c699721bdec227cde52f69e","slug":"11550423841-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधवापुर घाट अप्रोच की ओर बढ़ रही राप्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधवापुर घाट अप्रोच की ओर बढ़ रही राप्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनहा (श्रावस्ती)। भिनगा जमुनहा को जोड़ने के लिए मधवापुर गांव के पास पुल का निर्माण किया गया था। दोनों तरफ अप्रोच भी बनाया गया था। इससे आवागमन सामान्य रूप से चल रहा है। वहीं इस समय अप्रोच मार्ग की ओर राप्ती का डायवर्जन बना है। नदी लगातार कटान करते हुए अप्रोच की तरफ पहुंच रही है, जो अब 150 मीटर दूर बचा है। यदि राप्ती इसी तरह कटान करती रही तो अप्रोच समाप्त हो जाएगा।
जिला मुख्यालय भिनगा से जमनुहा को जोड़ने में राप्ती बाधक बनी थी। इसी बाधा को दूर करने के लिए कुछ वर्ष पूर्व जमुनहा भिनगा के बीच मधवापुर गांव के पास नदी पर पुल का निर्माण किया गया था। इससे दोनों तहसीलें आपस में जुड़ गई थी। अब राप्ती अचानक अपना रास्ता बदल रही है। नदी अब पुल के पश्चिम छोर से अप्रोच के निकट पहुंच रही है।
नदी सड़क की बाएं पटरी पर बने अप्रोच से मात्र 150 मीटर दूरी पर है। यदि कटान की यही स्थिति रही तो कुछ ही दिनों में अप्रोच कट जाएगा। इससे जमुनहा, मल्हीपुर से भिनगा आने जाने वालों का मार्ग बाधित होगा। कई किसानों के खेत में फिर से राप्ती की धारा बहने लगेगी। राप्ती के इस बदले स्वरूप से भयभीत किसान विश्राम वर्मा ने बताया कि नदी पूर्व में किसानों के कई एकड़ जमीन को काटकर धारा में समाहित कर चुकी है।
विज्ञापन
यदि बरसात से पूर्व इस कटान के ऊपर ठोकर बनाकर रफ्तार को रोका नहीं गया तो बंदरहा बाबा कुट्टी व मधवापुर पुल से मल्हीपुर मार्ग को जोड़ने वाली सड़क कट जाएगी। ऐसे में ग्रामीणों ने डीएम से ठोकर बनवाने की मांग की है।