फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   विवेकानंद जयंती पर आयोजित हुए कई कार्यक्रम

विवेकानंद जयंती पर आयोजित हुए कई कार्यक्रम

Sun, 13 Jan 2019 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
विवेकानंद जयंती पर आयोजित हुए कई कार्यक्रम
श्रावस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार इकौना के जगतजीत इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर तथा मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर किया गया।
विज्ञापन


जिले के अन्य स्कूलों में भी जयंती समारोह मनाया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेत्री स्वाती तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन सभी के लिए आदर्श है।
विज्ञापन


देश में उनकी ओर से किए गए कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। स्वामी विवेकानंद के आदर्श पर चल कर हम शिक्षा का उच्च मुकाम प्राप्त कर सकते हैं।

रूपनरायन सिंह ने कहा कि स्वामी जी ने शिकागो के सम्मेलन में न केवल हिंदुस्तान को सम्मान दिलायास बल्कि वेद व वैदिक संस्कृति का विश्व में सिर ऊंचा किया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूदेश्वर पांडेय ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर शिक्षक हजारीलाल वर्मा, अच्छेलाल चौधरी, राजेश कुमार दूबे, एबीवीपी के हनुमान प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरबी इंटर कॉलेज में प्राचार्य मुन्नालाल यादव की अध्यक्षता में विवेकानंद जयंती मनाई गई। मौके पर अनूपकुमार शुक्ला, राजेशकुमार यादव व शशिभूषण आदि शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


जबकि इकौना बाईपास पर हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री कृष्णदेव सिंह के आवास पर, महिला डिग्री कॉलेज खरगौरा बस्ती तथा प्राथमिक विद्यालय नत्थापुरवा, जमुनहा के उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनहा के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed