{"_id":"593ae64e4f1c1b20778b457a","slug":"11497032270-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलवाइयों पर पुलिस ने दागे गोले भांजी लाठियां, दो घंटे चला प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलवाइयों पर पुलिस ने दागे गोले भांजी लाठियां, दो घंटे चला प्रदर्शन
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलवाइयों पर पुलिस ने दागे गोले, भांजी लाठियां
पुलिस लाइंस परिसर में मॉक ड्रिल, कर्मियों ने उपकरण चलाने का किया अभ्यास
श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइंस परिसर में शुक्रवार को बलवाइयों व पुलिस कर्मियों के बीच दो घंटे गोरिल्ला युद्ध चला। एक तरफ जहां बलवाइयों ने पुलिस टीम पर पथराव कर हथगोले दागे।, वहीं पुलिस ने भी बलवाइयों पर जमकर गोले बरसाए। भाग रहे बलवाइयों को घेर कर पुलिस ने उन पर जमकर लाठियां भी भांजी।
यह प्रदर्शन शुक्रवार को पुलिस लाइंस परेड मैदान में दंगा निरोधक उपकरणों के अभ्यास व मॉक ड्रिल के दौरान देखने को मिला। जहां करीब 150 पुलिस कर्मियों ने बलवा व दंगा होने के दौरान उसे नियंत्रण कैसे किया जाए इसका पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने कहाकि दंगा व बलवा के दौरान पुलिस कर्मियों को धैर्य से काम लेना चाहिए। स्थिति का आकलन कर उसी के अनुरूप शक्ति का प्रदर्शन करें। एएसपी पी राम ने पुलिस कर्मियों को खामियों को दूर करने का निर्देश दिया। दंगा निरोधक उपकरणों व बलवा ड्रिल के अभ्यास के दौरान बलवाइयों पर पुलिस की ओर से की जाने वाली कार्यवाही को अलग अलग टीम बना कर प्रदर्शित भी किया गया। इसके बाद पुलिस लाइंस में उपलब्ध सभी दंगा नियंत्रण उपकरणों व शस्त्रों के उपयोग व अनुरक्षण के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने परेड में मौजूद सभी महिला आरक्षियों से भी दंगा नियंत्रण उपकरणों व शस्त्रों का संचालन कराया। इस मौके पर रिजर्व इंस्पेक्टर ब्रह्म सिंह सहित सभी थाना व सेल प्रभारी मौजूद रहे।