फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   श्रावस्ती में बनेंगे छह क्रॉसिंग स्टेशन व एक हाल्ट

श्रावस्ती में बनेंगे छह क्रॉसिंग स्टेशन व एक हाल्ट

Sun, 03 Mar 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती में बनेंगे छह क्रॉसिंग स्टेशन व एक हाल्ट
श्रावस्ती। जिले में रेल लाइन बिछाने का रास्ता साफ होने के साथ ही स्टेशन व हाल्ट बनाने की स्थिति भी तय कर दी गई है। जिले के अंदर छह क्रॉसिंग स्टेशन व एक हाल्ट बनाया जाएगा। रेल लाइन बलरामपुर के खगईजोत गांव से श्रावस्ती में प्रवेश करेगी, जबकि बरदेहरा होते हुए बहराइच रेलवे जंक्शन से जुड़ेगी। जिले में लगभग 41 किलोमीटर की लाइन बिछाई जाएगी। इस पूरी परियोजना पर 4940 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि पूरी परियोजना की लंबाई 240 किलोमीटर होगी।
विज्ञापन



श्रावस्ती में रेल लाइन बिछाने की मांग लगभग चालीस वर्ष पूर्व उस समय उठी थी जब बलरामपुर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई सांसद हुआ करते थे। यह धीरे धीरे चुनावी मुद्दा बन गया। चुनाव आते ही जिले में रेल लाइन की मांग तेज हो जाती थी। इस दौरान आश्वासन मिलने पर मुद्दा गुम हो जाता था।
विज्ञापन



चालीस वर्ष बाद श्रावस्ती को रेल लाइन से जोड़ने का निर्णय लिया गया। इसका शिलान्यास भी किया जा चुका है। सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच रेल लाइन परियोजना जिले में बलरामपुर के खगईजोत गांव से प्रवेश करेगी। इसका पहला क्रॉसिंग स्टेशन श्रावस्ती में बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद यह रेल लाइन इकौना, लक्ष्मनपुर, गोड़पुरवा, भिनगा, बरदेहरा होते हुए बहराइच में जुड़ जाएगी। इस रेलवे लाइन में छह क्रासिंग स्टेशन जिसमें श्रावस्ती, इकौना, गोड़पुरवा, लक्ष्मनपुर, भिनगा, बरदेहरा को बनाया गया है। जबकि हरिहरपुररानी में इसका हाल्ट स्टेशन बनाया गया है।


कब-कब किसने किया प्रयास
बलरामपुर लोकसभा क्षेत्र से पहली बार सांसद चुने गए पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी ने बलरामपुर के तुलसीपुर से सिरसिया, नानपारा होते हुए लखीमपुर खीरी से पीलीभीति तक नई रेल लाइन बिछाने की मांग सदन में की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री बनने पर अटल बिहारी वाजपेयी ने इंडोडच नेपाल लाइन बिछाने के लिए सर्वे भी करवाया था। उसे अमली जामा नहीं पहनाया जा सका। अटल जी के बाद नाना जी देशमुख व एसआर किदवई ने भी रेल लाइन बिछवाने की मांग की। पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरिफ मोहम्मद खान ने भी बुढ़वल से कैसरगंज, जरवल, बहराइच व भिनगा होते हुए तुलसीपुर तक रेल लाइन बिछाने के लिए कई बार सदन में आवाज बुलंद की, लेकिन वह इसे मूर्ति रूप नहीं दिला सके। इसके बाद पूर्व सांसद डॉ. विनय कुमार पांडेय की मांग पर 10 मई 2013 को कांग्रेस की राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बहराइच से गिलौला, इकौना भिनगा व बलरामपुर के लिए रेल लाइन निर्माण शीघ्र प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया था।



भिनगा से दिल्ली तक हुआ आंदोलन
वर्ष 2014 में भिनगा में श्रावस्ती को रेल से जोड़ो संघर्ष समिति का गठन हुआ। इसके पदाधिकारियों ने भिनगा से लेकर दिल्ली के जंतर मंतर तक जिले को रेल लाइन से जोड़ने के लिए आंदोलन किया। सांसद दद्दन मिश्र के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने बलरामपुर रेल लाइन का संचालन शुरुआत करने आए तत्कालीन रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था। इतना ही नहीं समिति के पदाधिकारियों ने कई बार दिल्ली में रेल मंत्री व रेल राज्य मंत्री से मिल कर रेल लाइन बिछाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed