फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   लापरवाही पर बीएलओ को फटकार

लापरवाही पर बीएलओ को फटकार

Sun, 24 Feb 2019 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
लापरवाही पर बीएलओ को फटकार
श्रावस्ती। जिले के सभी मतदेय स्थलों पर शनिवार को मतदाता बनाने व खामियां दुरुस्त करने को विशेष कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप रविवार को भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को डीएम ने कई बूथों का निरीक्षण किया। जहां बीएलओ का कार्य असंतोष जनक मिलने पर डीएम ने फटकार लगाई।

जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी दीपक मीणा ने ब्लॉक इकौना के प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ गुलहरिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या इकौना व प्राथमिक विद्यालय परसौरा माफी में चल रहें विशेष कैंप का जायजा लिया।
विज्ञापन


इस दौरान प्राथमिक कन्या विद्यालय इकौना में तैनात बीएलओ व रोजगार सेवक व प्राथमिक विद्यालय परसौरा के बीएलओ का कार्य असंतोषजनक मिला।

डीएम ने बीएलओ को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि वह घर-घर जाकर देखे कि कोई भी मतदाता का नाम सूची में जुड़ने से अभी तक वंचित तो नहीं रह गया है।

यदि ऐसा पाया जाए तो तत्काल नाम जोड़ा जायें। उन्होंने सभी तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों तथा सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि वह भी अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक भ्रमण करके हर पात्र का नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें शिथिलता मिली तो संबंधित बीएलओ से लेकर सभी जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उनके साथ पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार मुकेश व ओएसडी शिवराज शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed