फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   100 followers from Burma and America circumambulated Jetavana

Shravasti News: बर्मा व अमेरिका के 100 अनुयायियों ने जेतवन में की परिक्रमा

Sat, 15 Nov 2025 12:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
100 followers from Burma and America circumambulated Jetavana
जेतवन परिसर में प्रार्थना करते अनुयायी। - फोटो : जेतवन परिसर में प्रार्थना करते अनुयायी।
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती शुक्रवार को बर्मा व अमेरिका से आए अनुयायियों के दल से गुलजार रही। बर्मा से आए 60 व अमेरिका के 40 अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में जेतवन परिसर की परिक्रमा की और पारंपरिक तरीके से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान बौद्ध सभा भी हुई।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु देवानंद ने कहा कि दर्शन का प्रमुख विचार मध्यम मार्ग के नाम से जाना जाता है। सूक्ष्म दार्शनिक स्तर पर तो इसका अर्थ कुछ भिन्न है, लेकिन लौकिकता के स्तर पर इसका अभिप्राय सिर्फ इतना है कि किसी भी प्रकार के अतिवादी व्यवहार से बचना चाहिये। बुद्ध दर्शन का दूसरा प्रमुख विचार संवेदनशीलता है।
विज्ञापन

संवेदनशीलता का अर्थ है दूसरों के दुखों का अनुभव करने की क्षमता। बुद्ध ने जानबूझकर अधिकांश पारलौकिक धारणाओं को खारिज किया। बुद्ध दर्शन में व्यक्ति को अहंकार से मुक्त होने की सलाह दी गई है। अनुयायियों ने बौद्ध तपोस्थली के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर उनके इतिहास की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed