फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shraddha Murder Part 2 Dead body of girl found in pieces in roadside well in Azamgarh police investigating

आजमगढ़ में श्रद्धा मर्डर पार्ट 2: सड़क किनारे कुएं में टुकड़ों में मिला युवती का शव, मौके पर पहुंची पुलिस

Wed, 16 Nov 2022 01:55 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 16 Nov 2022 01:55 PM IST
सार

अभी दिल्ली में युवती की हत्या कर टुकड़े-टुकड़े कर उसके शरीर को फेंके जाने का मामला शांत भी नहीं हुआ कि जनपद में भी मंगलवार को भी एक ऐसा ही मामला सामने आने से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Shraddha Murder Part 2 Dead body of girl found in pieces in roadside well in Azamgarh police investigating
सड़क किनारे कुंए में ट़ुकड़ों में मिला युवती का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिमट्टी गांव के गौरी का पूरा में मंगलवार की सुबह सड़क के किनारे स्थित कुएं में एक युवती का टुकड़ों में बंटा शव मिला। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कुएं से बाहर निकालकर जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन

अभी दिल्ली में युवती की हत्या कर टुकड़े-टुकड़े कर उसके शरीर को फेंके जाने का मामला शांत भी नहीं हुआ कि जनपद में भी मंगलवार को भी एक ऐसा ही मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। मंगलवार की सुबह अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिमपट्टी गांव के गौरी का पूरा की ओर लोग शौच आदि करने के लिए निकले थे। तभी किसी ने कुएं में झांका तो वह दंग रह गया।
विज्ञापन

उसमें एक युवती के अंग को काटकर फेंका गया था। धीरे-धीरे मौके पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। युवती की उम्र 22 वर्ष प्रतीत हो रही है। पुलिस ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। घटना की जानकारी होते ही एसपी अनुराग आर्य भी मौके के लिए रवाना हो गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना दो दिन पुरानी लग रही है। फिलहाल जांच पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed