{"_id":"1886419e16875472884c9104fea58c8e","slug":"shopkeeper-raped-many-times-a-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों के बाप ने किया कई बार रेप, किशोरी गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चों के बाप ने किया कई बार रेप, किशोरी गर्भवती
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2013 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के करछना में परचून दुकानदार ने सामान लेने पहुंची 14 साल की लड़की से रेप किया। वह उसे जान से मारने की धमकी देकर अक्सर बलात्कार करता रहा।
विज्ञापन
आरोपी दुकानदार 35 साल का और दो बच्चों का पिता है। लड़की के गर्भवती होने पर मां-बाप को पता चला। उनकी शिकायत पर करछना पुलिस ने मुकदमा लिखकर लड़की को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा। आरोपी दुकानदार अभी पकड़ा नहीं गया।
विज्ञापन
करछना इलाके के एक परिवार की 14 वर्षीय लड़की को दिन पहले उल्टियां होने पर सशंकित मां ने उससे बात की। लड़की ने जो बताया, उसे सुनकर वह सन्न रह गई।
लड़की ने बताया कि तीन महीने पहले वह दोपहर में पड़ोस की दुकान से सामान लेने गई थी। तभी दुकानदार मुकेश मिश्रा ने उसे दुकान के पीछे ले जाकर बलात्कार किया।
विज्ञापन
धमकी दी कि इस बारे में किसी से बताया तो उसे और मां-बाप को मार डालेगा। उसकी बदनामी भी होगी।
धमकी देकर उसने पिछले तीन महीने में कई बार लड़की के साथ मनमानी की। बेटी की आपबीती सुनकर मां ने उसके पिता को बताया। फिर उन्होंने रविवार को करछना थाने में शिकायत की।
पुलिस ने मुकेश मिश्रा के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा लिखकर पीड़ित लड़की को मेडिकल टेस्ट के लिए डफरिन अस्पताल भेजा।
थानाध्यक्ष सुरेश सैनी का कहना है कि परीक्षण में अगर लड़की के गर्भवती होने की पुष्टि होती है तो उसके परिजनों की मर्जी से गर्भपात का फैसला होगा। अभी आरोपी युवक पकड़ में नहीं आया है।
35 वर्षीय यह युवक दो बच्चों का पिता है। उसके घरवालों ने आरोप को झूठा करार दे दिया। उन्होंने कहा है कि उनका बेटा अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए डीएनए टेस्ट कराने को तैयार है।