फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth dies under suspicious circumstances, dead body found in bushes

युवक की संदिग्ध हालात में मौत, झाड़ियों में मिला शव

Tue, 14 Jun 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances, dead body found in bushes
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंसारियान सरवरपीर निवासी 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव मोहल्ला दयानंद नगर में नाले के पास झाड़ियों में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला दयानंद नगर में नाले के निकट झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की गई तो उसकी जेब से दो-तीन मोबाइल नंबर मिले है, जिसके आधार पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान 35 वर्षीय लईक निवासी मोहल्ला पंसारियान सरवरपीर शामली के रूप में की। परिजनों ने बताया कि मृतक टायर मार्केट में कबाड़ का काम करता था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता चल सकेगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed