{"_id":"66a8139cb23c53def70c65f4","slug":"youth-consumed-poisonous-substance-after-not-getting-bike-keys-shamli-news-c-26-1-sal1002-125421-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बाइक की चाबी नहीं मिलने पर युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बाइक की चाबी नहीं मिलने पर युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन
Tue, 30 Jul 2024 03:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 30 Jul 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
कांधला (शामली)। गांव गढ़ी दौलत में मामा के घर आए सांगाठेड़ा के युवक सैमी ने भाई द्वारा बाइक की चाबी नहीं देने पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालत को देखते हुए युवक को मेरठ रेफर कर दिया।
जनपद सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा निवासी सैमी पुत्र शौकीन अपनी मां एवं अपने भाई के साथ बाइक पर द्वारा दो दिन पूर्व गांव गढ़ी दौलत निवासी अपने मामा कादिर के घर आया हुआ है। सोमवार सवेरे दोनों भाइयों में बाइक को लेकर विवाद हो गया। बाइक की चाबी ना मिलने से नाराज होकर सैमी ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन करलिया। परिजनों के अनुसार युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद घर के अंदर की कुंडी लगा ली। परिजनों ने आनंन-फानन में घर का दरवाजा तोड़कर गंभीर अवस्था में युवक को कस्बे के राजकीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया है। संवाद