फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   You blew the effigy of terrorism

आप ने फूंका आतंकवाद का पुतला

Thu, 22 Sep 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 22 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
You blew the effigy of terrorism
tribute - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जम्मू काश्मीर के उड़ी में सेना के शिविर पर हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने जुलूस निकाला। शिवचौक पर प्रदर्शन करते हुए आतंकवाद का पुतला फूंका और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने टंकी रोड भैरव मंदिर में बैठक आयोजित की। जिसमें जिला प्रवक्ता डॉ. राजीव कुमार वशिष्ठ, ओमप्रकाश वर्मा, जावेद राणा, जिला संयोजक सजीव श्योराण, राजेंद्र पहलवान, बहाव राव, साबिर मौजूद रहे।   वहीं, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षेणत्तर कर्मचारी संघ की बैठक वीवी इंटर कालेज में हुई। जहां आतंकी हमले में शहीद सैनिकों को नमन करते हुए    दो मिनट का मौन धारण किया। मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजली अर्पित दी      गई।
विज्ञापन


मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष संजीव कुुमार, जिलामंत्री रवि कुमार मौजूूद रहे। उधर, लाइनेस क्लब दोआब ने उड़ी में हुए आंतकी हमले में हुए शहीद जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। रश्मि गर्ग, मधु अग्रवाल, किरण, उर्मिला गोयल, प्रमिला, सुषमा, शिखा गोयल, छवि बिंदल, शकुंतला, सुदेश, कविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के पीएम का फूंका पुतला

झिंझाना। जम्मू कश्मीर के उड़ी में सेना के बेस कैंप पर आतंकियों के हमले में शहीद हुए जवानों को कस्बे के युवाओं ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।  वहीं पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए युवाओं ने पाकिस्तान व नवाज शरीफ का जनाजा कस्बे के मुख्य बाजारों से निकालकर मुख्य बस स्टैंड पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने पुतला फूंक कर अपना विरोध प्रदर्शन किया।

इसके साथ ही युवाओं ने गृहमंत्री राजनाथ से हमले का जल्द से जल्द जवाब  देने की अपील की। प्रदर्शनकारियों  में आकाश सैनी, सन्नी, गौरव   कुमार, ललीत, सावन, सचिन, दीपक सैनी, योगेश सैनी, लोकेश, डाक्टर गुलाब, राजू नाई, दिलदार सैनी सभासद, सतपाल बंसल सभासद, आदि मौजूद रहे।

बच्चों ने कैंडिल जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

गढ़ीपुख्ता। फ्लोरेंस डेल पब्लिक स्कूल गढ़ीपुख्ता में उड़ी में शहीद हुए जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन धारण किया। प्रधानाचार्य सुभाषचंद और चेयरमैन राजकुमार वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हमले का जवाब देने के लिए अपील की। सरिता वर्मा, गौरव व समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।

वहीं, सर्वहितकारी कन्या इंटर कालेज में भी हवन किया गया। प्रधानाचार्य उषा शर्मा ने आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की अपील की। प्रबंधक नरेश सैनी, नीरज जैन, रिफाकत अली, उर्मिला शर्मा, कमलेश गर्ग, अमित सैनी, दीप्ति अरोरा, राजबीर आदि मौजूद रहे।


उधर, ऑल इंडिया सैनी समाज संगठन के कार्यकर्ताओें ने रामलीला भवन पर इकट्ठा होकर शहीद हुए जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान अध्यक्ष नरेश सैनी, नीरज जैन, राजबीर सैनी, चरण सिंह, मैनपाल, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed