फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yogi will meet the families who have returned after the exodus

कैराना से पलायन के बाद वापस लौटे परिवारों से मिलेंगे मुख्यमंत्री

Sat, 06 Nov 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Yogi will meet the families who have returned after the exodus
कैराना के विजय सिंह पथिक डिग्री कॉलेज में पंडाल तैयार करते कर्मचारी। - फोटो : SHAMLI
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैराना की भूमि से एक बार फिर पलायन के मुद्दे को हवा देंगे। वह कैराना की धरती पर पलायन के बाद वापस लौटे परिवारों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। आठ नवंबर को होने वाली सभा का अधिकारिक कार्यक्रम जिला प्रशासन को प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन

कैराना से पलायन का मुद्दा वर्ष 2016 में लोकसभा में पूर्व सांसद बाबू हुकुम सिंह ने उठाया था। उन्होंने पलायन कर गए लोगों की सूची भी जारी की थी। इसे मुद्दा बनाते हुए भाजपा ने 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ा और शामली क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भाजपा को बड़ी जीत मिली। हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह ने भी लखनऊ में पलायन का मुद्दा उछाला था। उन्होंने कहा था कि कैराना से पलायन कराने वाले अब खुद पलायन कर गए हैं। ऐसे में माना जा रहा था कि भाजपा इस मुद्दे को चुनाव में फिर से इस्तेमाल करेगी। मुख्यमंत्री के मिनट टू मिनट कार्यक्रम से यह तय हो गया है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा
मुख्यमंत्री दोपहर में 11.50 बजे कैराना में आएगे। 1.50 बजे कैराना से रवाना हो जाएंगे। सभा की तैयारियों को लेकर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। देर रात अधिकारियों और भाजपा नेताओं के साथ कैराना में विजय सिह पथिक राजकीय महाविद्यालय में आयोजित सभा स्थल का जायजा लिया। महाविद्यालय में मुख्यमंत्री की सभा के लिए 25 हजार लोगों के बैठने के लिए पांडाल तैयार किया जा रहा है। शनिवार को प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एआरटीओ मुंशीलाल, एएसपीओपी सिंह, एडीएम संतोष कुमार सिंह सहित अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री कैराना में पीएसी कैंप और फायरिंग रेंज की आधार शिला रखेंगे। सभा स्थल पर 25 हजार कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, भाजपा नेत्री मृगांका सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के अनिल चौहान आदि मौजूद रहे।
ये है योगी का कार्यक्रम
पूर्वाह्न 11:50 बजे: कैराना के पब्लिक इंटर कॉलेज के हैलीपैड पर आगमन
दोपहर 12:00 बजे: कैराना कस्बे में पलायन करके लौटे परिवार से भेंट
दोपहर 12:40 बजे : कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान
दोपहर 12:45 बजे: पीएसी भवन का शिलान्यास व जनसभा का संबोधन
दोपहर 01:50 बजे : रामपुर के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed