फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yogi government took steps for the upliftment of Prajapati society

प्रजापति समाज के उत्थान के लिए योगी सरकार ने उठाए कदम

Wed, 03 Aug 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Yogi government took steps for the upliftment of Prajapati society
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज के उत्थान के लिए भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कई योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने प्रजापति समाज के लिए हमेशा से जीवन में संघर्ष किया है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर महामंत्री संजीव कुमार के प्रतिष्ठान पर माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला प्रजापति का मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल, नगर अध्यक्ष अनिल भार्गव, नगर महामंत्री संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंघल व राजेंद्र गुप्ता आदि व्यापारियों ने बुके भेंटकर व पटका पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

यहां माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज ने हमेशा जीवन में संघर्ष किया है। उनके संघर्ष को देखते हुए प्रजापति समाज के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कई योजनाए संचालित की हैं। उन्होंने बताया कि अगर कोई समूह पच्चीस लाख तक का बैंक से उद्योग के लिए ऋण लेता है तो सरकार द्वारा 35 प्रतिशत छूट दी जाती है। जिससे प्रजापति समाज आगे बढ़ेगा। भाजपा ने हमेशा सभी वर्गों के लिए कार्य किया है। समाज के उत्थान के लिए हर समय तत्पर है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल, नगर अध्यक्ष अनिल भार्गव ने नगर महामंत्री संजीव कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। प्रजापति जन कल्याण समिति के उपाध्यक्ष ओमपाल प्रजापति, राजवीर प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, विकास प्रजापति तिलकराम प्रजापति, बुधप्रकाश प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, अनिल कुमार, शिवकुमार, संजय प्रजापति, अनिल प्रजापति, रमेश प्रजापति आदि ने भी माल्यार्पण कर स्वागत किया। लघु उद्योग भारती के महासचिव आशीष अग्रवाल ने पटका पहनाया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed