फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Yamuna's water level rises after releasing water from Hathnikund

-शनिवार को यमुना का जलस्तर 23 सेमी बढ़ा, - किसानों की फसलों और भूमि का आंकलन कर रही है सर्वे टीम

Sun, 01 Aug 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level rises after releasing water from Hathnikund
शामली : बारिश नहीं होने से कैराना में घटा यमुना नदी का जलस्तर। - फोटो : SHAMLI
हथिनीकुंड से पानी छोड़ने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ा
विज्ञापन

कैराना (शामली)। हथिनीकुंड बैैैराज से शनिवार को सुबह 35,109 क्यूसेक पानी छोड़ दिए जाने के बाद पिछले 12 घंटे में शनिवार को यमुना का जलस्तर 23 सेमी में बढ़ोतरी की गई है। जिला प्रशासन यमुना के तटवर्ती इलाकों में किसानों की भूमि में खड़ी फसलों का आकलन करा रहा है। यमुना के तटवर्ती इलाकों में खड़ी किसानों की फसलों की आंकलन रिपोर्ट सोमवार को एसडीएम कैराना को प्राप्त हो जाएगी।
पिछले एक सप्ताह पहले पहाड़ों पर बारिश होने के बाद यमुना में जलस्तर बढ़ना प्रारंभ हो गया था। शुक्रवार को सुबह आठ बजे यमुना नदी में 230.40 मीटर सबसे अधिक पानी का आकलन किया गया था। दोपहर बाद शाम चार बजे यमुना का जलस्तर 45 सेमी कम हो गया था। पिछले 12 घंटे बाद शनिवार को दिन में यमुना नदी में हथिनीकुंड बैराज से 35,109 क्यूसेक पानी छोड़ दिए जाने के बाद पिछले 12 घंटे में यमुना का जलस्तर 23 सेमी में बढ़ोतरी की गई है। शनिवार की शाम पांच बजे के बाद कैराना यमुना ब्रिज में 230.18 मीटर रिकार्ड किया गया है। फिलहाल जिले में यमुना नदी चेतावनी बिंदु से 82 सेमी दूर है। कैराना तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया कि यमुना नदी के तटीय इलाकों में भूमि में खेती करने वाले किसानों और उनकी फसलों का आंकलन किया जारहा है। सोमवार को आकलन रिपोर्ट एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी को प्राप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

ड्रेनेज खंड मांग करेगा क्षतिग्रस्त तटबंध का बजट
शामली। पिछले एक सप्ताह पूर्व मानसूनी बारिश से जिले में यमुना के तटबंध में जगह- जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। ड्रेनेज विभाग के अधिशासी अभियंता सुधांशु मनोहर ने यमुना तटबंध का दौरा करने के बाद बताया कि बागपत जिले की सीमा से लेकर सहारनपुर जिले की सीमा तक क्षतिग्रस्त तटबंध का इस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। इस्टीमेट तैयार करके डीएम शामली के माध्यम से शासन को रिपोर्ट भेजकर बजट मांगा जाएगा। उन्होंने बताया कि बाढ़ आने से पूर्व शासन से मरम्मत की धनराशि नही मांगी गई है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि यमुना का जलस्तर से जनधन की हानि नहीं हुई है। ड्रेनेज खंड विभाग यमुना के जलस्तर पर नजर रखे हुए है।

कैराना में बहती यमुना नदी

कैराना में बहती यमुना नदी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed