फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Worker dies after jumping from tractor

ट्रैक्टर से उछलकर गिरे श्रमिक की मौत

Tue, 27 Jul 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Worker dies after jumping from tractor
ट्रैक्टर से उछलकर गिरे श्रमिक की मौत
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव झाल मोड़ के निकट ट्रैक्टर पर बैठकर जा रहा श्रमिक उछलकर सड़क पर गिर गया। ट्रैैक्टर के पहिये के नीचे कुचले जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव सकौती निवासी श्रमिक राजबीर (30) अपने गांव के रोहित के साथ ट्रैक्टर-ट्राली से भवन निर्माण संबंधी सामग्री लेने बुढ़ाना रहा था। ट्रैक्टर को रोहित चला रहा था। जब वे शहर कोतवाली क्षेत्र में गांव झाल मोड़ के निकट पहुंचा, तो ट्रैक्टर अचानक असंतुलित हो गया, जिससे उछलकर राजबीर सड़क पर गिर गया और उसी ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आकर कुचला गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में राजबीर को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। श्रमिक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed