फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women are ahead in buying vehicles and behind in getting driving license

Shamli News: महिलाएं वाहन खरीदने में आगे और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में पीछे

Fri, 28 Feb 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 28 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Women are ahead in buying vehicles and behind in getting driving license
शामली। महिलाएं कार और दोपहिया वाहन खरीदने में तो आगे हैं, लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में बहुत पीछे हैं। हर साल पंजीकृत होने वाले लगभग 15 फीसदी वाहन महिलाओं के नाम दर्ज हैं। पिछले एक वर्ष में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाली महिलाओं की संख्या 50 है, जबकि पुरुष इस मामले में काफी आगे हैं। एक साल में करीब 900 पुरुष लाइसेंस बनवा रहे हैं। पिछले दस साल में पुरुषों ने 12 हजार जबकि महिलाओं ने सिर्फ 314 ही लाइसेंस बनवाए हैं।
विज्ञापन

उपसंभागीय विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनपद में 15 फीसदी वाहन हर साल महिलाओं के नाम से पंजीकृत होते हैं। दोपहिया वाहन, कार यहां तक कि व्यावसायिक वाहन भी महिलाओं के नाम पंजीकृत हैं। इसकी अपेक्षा महिलाओं के ड्राइविंग लाइसेंस बहुत कम बनते हैं। विभाग के मुताबिक शहरी क्षेत्र में महिलाओं व युवतियों की संख्या अधिक है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों से लाइसेंस बनाने में बहुत पीछे हैं। इनके बहुत कम ही लाइसेंस बनवाने को आवेदन आते हैं। विभाग के अनुसार जनपद में 543 वाहन महिलाओं के नाम पंजीकृत हैं, जबकि लाइसेंस अभी तक केवल 314 ही बनवाए गए हैं।
विज्ञापन


- स्कूटी खरीदते समय लाइसेंस के बारे में की जाती है जानकारी
कंपनी के सेल्स मैनेजर अंकुर और राहुल ने बताया कि पंजीकृत वाहनों की संख्या ज्यादा और लाइसेंस की संख्या कम होने के चलते अब स्कूटी या अन्य वाहन महिलाओं के नाम कराने के लिए कहने पर पहले उनसे लाइसेंस बनने की बात पूछी जा रही है। अगर लाइसेंस बना होता है तो उसके नाम ही वाहन पंजीकृत कराए जा रहे हैं, वरना परिवार के अन्य सदस्य के लाइसेंस नाम होने पर उनके नाम ही वाहन पंजीकृत कराया जा रहा है। सालभर में ऐसे मामले लगभग 40 प्रतिशत आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बिना लाइसेंस के पांच हजार जुर्माना
एआरटीओ विभाग के अनुसार बगैर लाइसेंस के वाहन चलाने पर अधिकतम पांच हजार रुपये का अधिकतम जुर्माना होता है। यदि चालक के पास डीएल नहीं है तो दुर्घटना होने की स्थिति में बीमा क्लेम भी नहीं मिलता। अगर आप दोपहिया या चार पहिया वाहन चलाते हैं तो ड्राइविंग लाइसेंस होना बहुत जरूरी है।

- इन्होंने कहा
महिलाओं के नाम वाहन भले ही पंजीकृत हो, लेकिन उनके लाइसेंस की संख्या कम है। छात्राएं और कामकाजी महिलाएं ही लाइसेंस बनवाने पर ध्यान देती हैं। महिलाओं में जागरूकता लाने की जरूरत है। - रोहित राजपूत, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed